लाइव न्यूज़ :

मिशन 2024 लोकसभा चुनाव: कांग्रेस, एनसीपी और ठाकरे पर हमला, नड्डा बोले-महाविकास अगाड़ी सरकार में DBT चलाई थी, जिसका अर्थ था...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 2, 2023 15:11 IST

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा चंद्रपुर सीट से चुनाव हार गई थी और कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। फिलहाल महाराष्ट्र में कांग्रेस के पास लोकसभा की यही एकमात्र सीट है।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार आई तब से राज्य में 3.75 लाख करोड़ का FDI आया है। हम इस JAM से राजनीति में डिजिटल स्वच्छता ला रहे हैं। 

चंद्रपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र से 18 ‘‘मुश्किल’’ सीट जीतने की पार्टी की योजना के तहत सोमवार को चंद्रपुर से अभियान की शुरुआत की। पूर्व महाविकास अगाड़ी सरकार पर हमला किया।

नड्डा पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर और मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद में रैली को संबोधित करेंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा चंद्रपुर सीट से चुनाव हार गई थी और कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। फिलहाल महाराष्ट्र में कांग्रेस के पास लोकसभा की यही एकमात्र सीट है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं।

नड्डा ने कहा कि हमने DBT चलाई जिसका अर्थ है Direct Benefit Transfer, जबकि एक DBT इन्होंने भी चलाई थी जिसका अर्थ था-Dealership, Brokerage और Transfer। राजनीति में कौन शुभचिंतक है और कौन केवल घड़ियाली आंसू बहा कर आपके हकों का दोहन कर रहा है, जनता को इसे समझना चाहिए।

चंद्रपुर में नड्डा ने कि महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार आई तब से राज्य में 3.75 लाख करोड़ का FDI आया है। सत्ता के लालच में शिवसेना ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया और उन लोगों के साथ खड़े हो गए जिनके खिलाफ बाला साहेब हमेशा लड़ते रहे। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

जो महाराष्ट्र अपनी शौर्य, वीरता के लिए जाना जाता था आज सत्ता के लिए उस समय की उद्धव की शिवसेना ने उन लोगों का साथ दिया, जिनके ख़िलाफ़ बाला साहब देवरस लड़ते रहे। एक हमारा JAM जनधन, ,आधार औक मोबाइल है। हम इस JAM से राजनीति में डिजिटल स्वच्छता ला रहे हैं। 

राज्य में ऐसी सरकार आई जिसके मुखिया ने अपनी विचारधारा से ही समझौता कर लिया। पालघर में साधुओं के साथ जो बर्ताव हुआ... क्या दबाव था जो उद्धव सीबीआई जांच से पीछे हट गए? मैं आज इस मंच से आंकड़े गिनवा रहा हूं... कोई कांग्रेसी इस तरह से काम गिनवा सकता है क्या? ये मोदी जी की बनाई कार्यव्यवस्था है जिसमें हम अपना 'रिपोर्ट कार्ड' साथ लेकर चलते हैं।

टॅग्स :जेपी नड्डालोकसभा चुनावमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत