लाइव न्यूज़ :

Mission 2024: विपक्ष को गोलबंद करने दिल्ली पहुंचे लालू, सोनिया गांधी से मिलेंगे, कहा-बिहार में शाह को कोई कामयाबी नहीं मिलेगी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2022 15:09 IST

Mission 2024: लालू यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष को गोलबंद करने में जुट गए हैं। राजद प्रमुख सोनिया गांधी से मिल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना एअरपोर्ट पर लालू यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।2024 में भाजपा का सफाया हो जाएगा।लालू यादव सिंगापुर जाकर अपना इलाज करवायेंगे।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने में मिली सफलता के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एकबार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। लालू यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष को गोलबंद करने में जुट गए हैं। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस पार्टी को मनाने की है।

कारण कि वगैर कांग्रेस पार्टी के सहमति के नीतीश कुमार को विपक्ष का चेहरा बना पाना असंभव है। वहीं, जबतक नीतीश कुमार विपक्ष का चेहरा नहीं बनेंगे, बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उनके बेटे तेजस्वी यादव आसिन नहीं हो पाएंगे। इसी मुहिम में जुटे लालू प्रसाद यादव सोनिया गांधी से वक्त लेने के लिए आज शनिवार को दिल्ली चले गये हैं।

दिल्ली जाते वक्त पटना एअरपोर्ट पर लालू ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद इसका राज्य की राजनीति पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। यहां भाजपा का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब अमित शाह भी रिटायर हो जाएंगे। बिहार में अमित शाह को कोई कामयाबी नहीं मिलेगी। सूत्रों के अनुसार लालू यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रविवार की शाम 6 बजे सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। जानकारों की अगर मानें तो अगर लालू यादव सोनिया गांधी को मनाने में कामयाब हो गये तो लालू यादव की मुश्किल बहुत आसान हो जायेगी। 

वहीं, जानकारी यह भी मिल रही है कि अब लालू यादव सिंगापुर जाकर अपना इलाज करवायेंगे। कोर्ट ने उन्हें विदेश जाकर इलाज कराने की इजाजत दे दी है। अब वह सिंगापुर जाकर अपना किडनी ट्रांसप्लांट करा सकेंगे। बता दें कि लालू यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है।

कई बार उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज किया। लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, थैलीसीमिया (रक्त से संबंधित बीमारी), ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहसोनिया गाँधीपटनाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप