लाइव न्यूज़ :

जिम्मेदारी निभाने में बुरी तरह नाकाम रहे : एनजीटी ने गुड़गांव नगर निकायों से कहा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 14:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने बंधवाड़ी भराव क्षेत्र में कूड़े के टीले हटाने को लेकर गुड़गांव नगर निकायों की आलोचना करते हुए कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कार्य योजना दाखिल कर दी गई है लेकिन यह सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या हरियाणा के संबंधित नगर निगमों और शहरी विकास विभाग ने अभियान स्तर पर और तय समयसीमा के तहत इसे लागू किया।

एनजीटी ने कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड पर साबित हो गया है कि अभी तक अधिकारी स्वच्छ पर्यावरण के नागरिकों के अधिकार के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं।’’

अधिकरण ने यह भी निर्देश दिया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए हर्जाना एक अलग खाते में जमा कराया जाए और पारिस्थितिकी की बहाली के लिए इसका इस्तेमाल किया जाए।

बंधवाड़ी भराव क्षेत्र में वर्षों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

एनजीटी ने कहा कि पिछले एक साल से अधिक समय में 33 लाख टन कचरे में से एक लाख टन से कम कचरे का ही निपटारा किया गया है।

एनजीटी ने पहले गुड़गांव नगर निगम को बंधवाड़ी भराव क्षेत्र से छह महीने के अंदर 25 लाख टन कूड़े के टीले हटाने का निर्देश दिया था और आगाह किया था कि ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें वेतन का भुगतान न करना भी शामिल है।

इसके साथ ही अधिकरण ने गुड़गांव-फरीदाबाद सड़क पर अरावली के जंगलों में औद्योगिक कचरे और मलबे के निस्तारण को लेकर हरियाणा सरकार तथा उसके नगर निकायों की आलोचना की थी।

एनजीटी पर्यावरणविद विवके कम्बोज और अमित चौधरी की याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें गुड़गांव और फरीदाबाद के नगर निगमों पर इन वन इलाकों में औद्योगिक कचरे और मलबे का निस्तारण करने का आरोप लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'