दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि

By भाषा | Published: April 13, 2021 01:09 PM2021-04-13T13:09:49+5:302021-04-13T13:09:49+5:30

Minor rise in minimum temperature in Delhi | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।

विभाग ने बताया कि शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला की जानकारी को आधिकारिक माना जाता है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minor rise in minimum temperature in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे