लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे सवाल, गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी कर 15 दिन में मांगा जवाब

By विनीत कुमार | Updated: April 30, 2019 11:08 IST

गृह मंत्रालय ने यह नोटिस राज्य संभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से मिली शिकायत के बाद जारी किया है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन रद्द करने की मांग भी एक निर्दलीय उम्मीदवार ने उठाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी की नागरिकता पर विवाद, सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर MHA ने भेजा नोटिसअमेठी में नामांकन के बाद राहुल गांधी की नागरिकता पर एक निर्दलीय उम्मीदवार ने सवाल उठाये थेसुब्रमण्यम स्वामी का आरोप- राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है

राज्य संभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से मिली एक शिकायत के बाद गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी से उनकी नागरिकता पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष को दो हफ्ते के अंदर इस मामले पर जवाब देने को कहा है। स्वामी ने अपनी शिकायत में राहुल गांधी के ब्रिटेन के नागरिक होने का दावा किया है। 

गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, 'हमें सुब्रमण्यण स्वामी की ओर से एक शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि बैकऑप्स लिमिटेड नाम की एक कंपनी जिसे 2003 में यूनाइडेट किंगडम में रजिस्टर कराया गया था, उसमें आप भी डायरेक्टर्स और सेक्रेटरी में से एक हैं। इस कंपनी का पता हैम्पशर का है। साथ ही शिकायत में कहा गया है कि 10.10.2005 और 31.10.2006 को दाखिल किये गये कंपनी के सलाना रिटर्नस में आपके जन्मदिन की तारीख 19.06.1970 लिखी है। इसमें आपने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है। साथ ही ऐसे ही कंपनी के 2009 के विलय आवेदन में भी आपने खुद को ब्रिटिश बताया है। इस चिट्ठी के मिलने के दो हफ्ते के अंदर आप इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।' 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन रद्द करने की मांग भी एक निर्दलीय उम्मीदवार ने उठाई थी। निर्दलीय उम्मीदवार ध्रुव लाल ने शिकायत की थी कि राहुल के पास ब्रिटिश नागरिकता है और इसलिए उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाए। साथ ही ध्रुव लाल ने राहुल की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सर्टिफिकेट पर भी सवाल खड़े किये थे।

कांग्रेस का जवाब

वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए इसे झूठ बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'पूरी दुनिया जानती है कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं। मोदी जी के पास बेरोजगारी पर कोई जवाब नहीं है। मोदी जी के पास काला धन पर कोई जवाब नहीं है। इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए अपने सरकार के जरिये ऐसे फर्जी बातें गढ़ रहे हैं।' 

टॅग्स :राहुल गांधीसुब्रमणियन स्वामीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन