लाइव न्यूज़ :

विदेश राज्य मंत्री अगले सप्ताह ग्वाटेमाला, जमैका, बहामास की यात्रा पर जायेंगे

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 3 जुलाई विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन अगले सप्ताह छह दिवसीय यात्रा पर ग्वाटेमाला, जमैका, बहामास जायेंगे जिसमें वे इन देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा करेंगे ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री 5-10 जुलाई के दौरान इन देशों की यात्रा पर जायेंगे । इसमें कहा गया है कि विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की ग्वाटेमाला, जमैका और बहामास की यह पहली यात्रा होगी । इस दौरान वे इन देशों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और इनके विदेश मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे ।

मुरलीधरन 5-6 जुलाई को ग्वाटेमाला जायेंगे । उनकी यह यात्रा मई 2018 में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की यात्रा के बाद हो रही है । इस यात्रा के दौरान मुरलीधरन ग्वाटेमाल के आर्थिक मामलों के मंत्री से मिलेंगे और उद्योग एवं वाणिज्य संघों के प्रमुखों सहित कारोबारी समुदाय के साथ मुलाकात करेंगे। वे ग्वाटेमाला में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे ।

उल्लेखनीय है कि भारत और ग्वाटेमाला का द्विपक्षीय कारोबार अभी 30.98 करोड़ डालर है ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, मुरलीधरन इसके बाद 7-8 जुलाई तक जमैका की यात्रा पर रहेंगे जो पिछले चार वर्षो में किसी भारतीय मंत्री की पहली यात्रा होगी ।

आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा मुरलीधरन इस दौरान मे पेन सिटी में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करेंगे । वे ओल्ड हार्बर बे जायेंगे जहां भारतीयों का पहला आगमन 175 वर्ष पहले हुआ था । वे जमैका में वहां के समाज के विभिन्न वर्गो के साथ भी संवाद करेंगे ।

इसके बाद विदेश राज्य मंत्री 9-10 जुलाई तक बहामास की यात्रा पर रहेंगे । यहां पर मुरलीधरन कारोबारी नेताओं, भारतीय समुदाय के लोगों सहित बहामास के समाज के विभिन्न वर्गो के साथ संवाद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?