लाइव न्यूज़ :

खनन मामला : न्यायालय ने पूर्व मंत्री रेड्डी को कर्नाटक के बेल्लारी जाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:11 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने खनन मुगल और कर्नाटक के पूर्व मंत्री गली जनार्दन रेड्डी को आठ सप्ताह के लिए बेल्लारी में अपने पैतृक गांव जाने की अनुमति बृहस्पतिवार को दे दी। गौरतलब है कि 2015 में खनन के एक मामले में रेड्डी को जमानत देने के साथ ही न्यायालय ने उनके बेल्लारी जाने पर पाबंदी लगायी थी। न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी ने जमानत के पुराने आदेश में कुछ बदलाव करते हुए रेड्डी को आठ सप्ताह के लिए कर्नाटक में कडपा और आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जाने की भी अनुमति दी है। पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और चूंकी इसकी सुनवाई अभी तक शुरू नहीं हुई है और यह देखते हुए कि याचिकाकर्ता ने बेल्लारी जाने के दौरान भी जमानत की शर्तों का कभी उल्लंघन नहीं किया, निर्देश दिया जाता है कि इन तीन जगहों पर नहीं जाने संबंधी जमानत आदेश में बदलाव किया जाए।’’ शीर्ष अदालत ने उन्हें निर्देश दिया कि वह आदेश में हुए बदलावों से अपने पैतृक जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएं और इसके साथ ही मामले को नवंबर के तीसरे सप्ताह में सूचीबद्ध कर दिया। पीठ ने कहा, ‘‘हमारे अनुसार निचली अदालत को सुनवाई जल्दी शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।’’ करोड़ों रुपये के अवैध खनन मामले में आरोपी रेड्डी 2015 से जमानत पर जेल से बाहर हैं और शीर्ष अदालत ने कर्नाटक में बेल्लारी, आंध्र प्रदेश में अनंतपुर और कडपा जाने पर प्रतिबंध लगाने जैसी कड़ी पाबंदियां उनपर लगा रखी हैं। हालांकि, सीबीआई ने रेड्डी की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें बेल्लारी जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि क्षेत्र में उनका काफी प्रभावी है और वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘उन्होंने कई अर्जियां दी हैं, पुलिस सुरक्षा में रखे गए गवाहों को धमकियां दी गई हैं और वाहनों को आग लगाया गया है। मामले में 40 से ज्यादा गवाह हैं। हमें नहीं पता है कि अगर उन्हें क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी गई तो क्या होगा।’’ रेड्डी को तीन साल से ज्यादा समय तक जेल में रहने के बाद जनवरी 2015 में उच्चतम न्यायालय ने सशर्त जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?