दिल्ली में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से कम

By भाषा | Published: October 21, 2021 10:10 AM2021-10-21T10:10:23+5:302021-10-21T10:10:23+5:30

Minimum temperature in Delhi is lower than this season's average | दिल्ली में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से कम

दिल्ली में न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से कम

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 63 फीसदी दर्ज किया गया।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि इस मौसम के लिहाज से सामान्य है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 217 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है।

उल्लेखनीय है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minimum temperature in Delhi is lower than this season's average

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे