लाइव न्यूज़ :

Milkipur Bypoll: कुमारगंज, इनायत नगर और खंडासा के तीन थानाध्यक्षों को हटाओ?, सपा ने निर्वाचन अधिकारी को भेजा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2025 21:31 IST

Milkipur Bypoll: अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मिल्कीपुर सीट पर सपा के उम्मीदवार हैं, जहां पांच फरवरी को उपचुनाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस पार्टी कार्यकर्ताओं को दिनभर हिरासत में लेकर देर रात रिहा कर रही है।कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रहे हैं और उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।अयोध्या के जिला निर्वाचन अधिकारी को भी उपलब्ध करा दी गई है। 

Milkipur Bypoll: समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन थानाध्यक्षों को हटाने की मांग की। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मिल्कीपुर के कुमारगंज, इनायत नगर और खंडासा थानों के प्रभारियों (एसएचओ) को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को पत्र भेजा है। पार्टी ने मिल्कीपुर प्रशासन पर सपा समर्थकों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस शनिवार को सपा के जिला महासचिव बख्तियार खान और जिला सचिव राम तेज यादव समेत 12 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस पार्टी कार्यकर्ताओं को दिनभर हिरासत में लेकर देर रात रिहा कर रही है।

अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मिल्कीपुर सीट पर सपा के उम्मीदवार हैं, जहां पांच फरवरी को उपचुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि चुनाव की घोषणा के बाद से ही तीनों थानाध्यक्ष सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रहे हैं और उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के पत्र में इनायतनगर के थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, खंडासा के थानाध्यक्ष संदीप सिंह और कुमारगंज के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। पाल का दावा है कि एक दर्जन से अधिक सपा पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और प्रमुखों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।

सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इन तीनों थानाध्यक्षों का तत्काल अयोध्या से तबादला करने की मांग की है। सपा की अयोध्या जिला इकाई के अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि सीईओ को भेजे गए पत्र की प्रति अयोध्या के जिला निर्वाचन अधिकारी को भी उपलब्ध करा दी गई है। 

टॅग्स :उपचुनावअयोध्याउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है