लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन: मजदूर ने सड़क पर बैठ खुद काटा टूटे पैर का प्लास्टर फिर निकल पड़ा सैंकड़ों किमी दूर अपने घर, देखें Video

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 31, 2020 13:58 IST

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पूरे देश में 24 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सड़क पर बैठकर अपना पैर का प्लास्टर काट रहा है।मजदूर भंवरलाल के सड़क पर बैठे और प्लास्टर काटते हुए वीडियो वायरल हो गया है। 

भोपाल: कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में हजारों की संख्या में मजदूरों ने पलायन किया है। इसी बीच मजदूरों की कई ऐसी वीडियो और तस्वीरें सामने आई, जो काफी भावुक करने वाली है। इसका ताजा उदारहण मध्य प्रदेश में देखने को मिला है। जहां राजस्थान के रहने वाले भंवरलाल ने अपने टूटे हुए पैर का प्लास्टर काटा और अपने घर के लिए रवाना हो गए। उसे मंदसौर के पास एक चेकपोस्ट पर रोका गया था। उस मजदूर को राजस्थान के बारां जिले में अपने गांव पहुंचने के लिए 240 किलोमीटर का और सफर करना है। मजदूर भंवरलाल के सड़क पर बैठे और प्लास्टर काटते हुए वीडियो वायरल हो गया है। 

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सड़क पर बैठकर अपना पैर का प्लास्टर काट रहा है और सामने तीन-चार लोग खड़े होकर देख रहे हैं। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए मजदूर ने कहा, वह यहां तक एक गाड़ी में बैठकर आया है और कहा कि मुझे मेरे गांव और मेरे परिवार तक पहुंचना है। मुझे पता है कि पुलिस सीमाओं पर लोगों को रोक रही है और लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। मेरा परिवार अकेला है और मेरे पास काम नहीं है, इसलिए मैं उन्हें पैसे नहीं भेज पा रहा हूं। इसलिए मुझे मेरे पैर का प्लास्टर काटना पड़ा और मुझे 242 किलोमीटर दूर मेरे गांव  जाना है।'

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल