ट्रक से महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रही महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर ने कहा- बच्चा स्वस्थ है और उसका वजन लगभग 3.4 किलोग्राम है

By भाषा | Published: May 12, 2020 05:46 PM2020-05-12T17:46:43+5:302020-05-12T17:46:43+5:30

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की यात्रा कर रही 30 वर्षीय महिला ने मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के बालसमुंद नाके के पास सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया।

Migrant woman on way to Uttar Pradesh from Maharashtra gives birth on roadside in Madhya Pradesh | ट्रक से महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रही महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर ने कहा- बच्चा स्वस्थ है और उसका वजन लगभग 3.4 किलोग्राम है

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रही महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsलॉकडाउन के कारण महिला ट्रक द्वारा महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की यात्रा कर रही थी।महिला ने 10 और 11 मई की रात को ट्रक रुकवाकर सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया।

बड़वानी (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से गुजरने वाले मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालसमुंद नाके के पास ट्रक से महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की यात्रा कर रही 30 वर्षीय महिला ने सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ट्रक से यात्रा कर रही महिला दीपा ने बालसमुंद बैरियर के पास 10 और 11 मई की रात को ट्रक रुकवाकर सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया।

लॉकडाउन के कारण यह श्रमिक परिवार महाराष्ट्र से बहराइच, उत्तर प्रदेश की यात्रा पर था। ओझर गांव के चिकित्सक डॉ. फैजल अली ने कहा कि वह सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि उनके पहुंचने से पहले ही प्रसव हो चुका था। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला को एंबुलेंस में ओझर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया।  डॉ. अली ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है और उसका वजन लगभग 3.4 किलोग्राम है।

महिला के पति अच्छेवर लाल ने बताया कि लॉकडाउन के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह से ही वह बेरोजगार हो गया था इसलिए उन्होंने परिवार सहित मुंबई छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उसकी पत्नी को असहनीय दर्द होने पर उन्होंने ट्रक चालक को ट्रक रोकने के लिए कहा और पत्नी का सड़क किनारे प्रसव कराया।

उन्होंने बताया कि ट्रक में मौजूद अन्य महिलाओं ने इसमें कोई मदद नहीं की। हालांकि, इस प्रसव के कारण समूह ने अपनी यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी। डॉ. अली ने कहा कि महिला और बच्चे को सोमवार सुबह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, क्योंकि ट्रक में यात्रा कर रहे अन्य लोगों ने यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई।

Web Title: Migrant woman on way to Uttar Pradesh from Maharashtra gives birth on roadside in Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे