लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: SC के नोटिस पर कांग्रेस ने कहा, 'आधी रात को 'तख्तापलट' अभूतपूर्व, कोर्ट को इसे आदत बनने से रोकना चाहिए'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 24, 2019 14:15 IST

Congress's Anand Sharma: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से सत्ता परिवर्तन के हर पहलू की जांच की मांग की

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र सरकार, फड़नवीस, अजित पवार को जारी किया नोटिसकांग्रेस ने कहा कि कोर्ट को आधी रात को सत्ता परिवर्तन को आदत बनने से रोकना चाहिए

महाराष्ट्र में जारी हाइवोल्टेज राजनीतिक ड्रामे के बीच रविवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की अपील पर केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार, सीएम देवेंद्र फड़नवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार को नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने सोमवार सुबह 10.30 बजे तक राज्यपाल के सरकार गठन के आमंत्रण और फड़नवीस द्वारा दी गई विधायकों के समर्थन पत्र की चिठ्ठी सौंपने का आदेश दिया है।

कांग्रेस ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए'

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी नोटिस पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि कोर्ट को इस मामले के हर पहलू की जांच करनी चाहिए, वर्ना ऐसे मामले नियमित तौर पर होंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद शर्मा ने कहा, 'आधी रात में सरकार गठन अभूतपूर्व था। आधी रात और दिन के बीच कोई गंभीर आपात स्थिति नहीं थी। इससे (बीजेपी का) इरादा दिखता है। सुप्रीम कोर्ट को सभी पहलुओं को देखना चाहिए, नहीं तो ये आदत बन जाएगी।' 

कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को चुनौती दी थी। 

इस मामले पर सुनवाई करते हुए रविवार को सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने केंद्र को नोटिस जारी किया, अब कोर्ट सोमवार सुबह 10.30 बजे इस मामले की फिर से सुनवाई करेगी। 

कोर्ट ने केंद्र को महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए बीजेपी को राज्यपाल द्वारा आमंत्रित किए जाने की चिट्ठी और देवेंद्र फड़नवीस द्वारा राज्यपाल को सौंपे गए समर्थन पत्र को भी सोमवार सुबह 10.30 बजे तक पेश करने का आदेश दिया।   

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेससुप्रीम कोर्टदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी