लाइव न्यूज़ :

गोवा में नल के पानी में प्लास्टिक के सूक्ष्म कण मिले

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:24 IST

Open in App

पणजी, 11 अगस्त सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ) के हालिया शोध में गोवा में घरों में आपूर्ति किए जाने वाले नल के पानी में सूक्ष्म प्लास्टिक की मौजूदगी का पता चला है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीएसआईआर-एनआईओ के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ महुआ साहा ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर और दक्षिण गोवा दोनों जिलों में मडगांव, पणजी, मापुसा, कानाकोना और मार्सेल में नल से लिये गए पानी में प्लास्टिक के सूक्ष्म कण पाए गए।

सीएसआईआर-एनआईओ और दिल्ली स्थित एनजीओ टॉक्सिक्स लिंक ने उपचार पूर्व कच्चे पानी और उपचारित नल के पानी पर शोध किया । यह जल राज्य के तटीय स्थानों सेलौलिम, ओपा, असोनोरा और कैनाकोना के जलाशयों से प्राप्त किया गया था। एनजीओ के सहायक निदेशक सतीश सिन्हा ने यह जानकारी दी।

बताया गया है कि पहले यह शोध पिछले साल भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के कारण केवल गोवा तक ही सीमित रहा।

शोध का नेतृत्व करने वाले साहा ने कहा कि मडगांव, पणजी, मापुसा, कैनाकोना और मार्सेल सहित गोवा में विभिन्न स्थानों से खींचे गए नल के पानी में माइक्रो-प्लास्टिक पाई गई।

साहा ने कहा कि नल के पानी में प्लास्टिक कणों के घर्षण को माइक्रोप्लास्टिक की बढ़ती मौजूदगी का जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

वैज्ञानिक ने कहा, “भारत में नल जल वितरण प्रणाली में घरेलू पाइप मुख्य रूप से प्लास्टिक या कच्चा लोहा से बने होते हैं। इसलिए, जल उपचार संयंत्रों और जलाशयों के बीच प्लास्टिक पाइपों का क्षरण हो सकता है, जिससे उपचारित पानी में प्लास्टिक के सूक्ष्म कण बैठ जाते हैं।''

उन्होंने कहा कि माइक्रोप्लास्टिक के खतरे के स्तर को अभी तक स्थापित नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता