लाइव न्यूज़ :

सावरकर को भारत रत्न देने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार? लोकसभा में उठे सवाल पर आया जवाब

By विनीत कुमार | Updated: November 19, 2019 15:55 IST

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को वीर सावरकर को भारत रत्न देने की तैयारी से जुड़े सवालों पर लोकसभा में कहा कि इस पुरस्कार को देने के लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देवीर सावरकर को भारत रत्न देने की तैयारी पर सवाल का गृह मंत्रालय ने दिया जवाबमंत्रालय ने कहा कि इस पुरस्कार को देने के लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की जरूरत नहीं है

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की तैयारी से जुड़े सवालों पर कहा कि इस पुरस्कार को देने के लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की जरूरत नहीं है। बीजेपी के ही एक सांसद गोपाल चिन्नया शेट्टी ने इस संबंध में सवाल पूछे। इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से जवाब दिये गये। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया, 'भारत रत्न के लिए सिफारिशें नियमित रूप से प्राप्त की जाती हैं लेकिन इस अवॉर्ड के लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की जरूरत नहीं है। समय-समय पर भारत रत्न को लेकर फैसले तय समय पर किये जाते हैं।'

महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी का वादा

बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले वीर सावरकर को भारत रत्न दिये जाने की मांग अपने घोषणापत्र में उठाई थी। बीजेपी के घोषणा पत्र में कहा गया कि बीजेपी सरकार बनने पर केंद्र में अपनी पार्टी की अगुवाई वाली राजग सरकार से वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग करेगी। हालांकि, महाराष्ट्र में शिवसेना से विवाद के बाद बीजेपी की सरकार नहीं बन सकी।

महाराष्ट्र में वीर सावरकर का नाम सम्मान से लिया जाता है। इसलिए महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान कांग्रेस भी खुल कर सावरकर को लेकर विरोध नहीं जता पाई थी। कांग्रेस ने तब कहा कि वह वीर सावरकर का सम्मान करती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वो 'गांधी के भक्त' हैं या फिर 'सावरकर के भक्त' हैं।

कौन हैं वीर सावरकर

वीर सावरकर की पहचान एक राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर है। हालांकि, उन्हें लेकर विवाद भी रहे हैं और उन पर महात्मा गांधी की हत्या के 'साजिश' के भी आरोप लगे। उनकी कट्टर 'हिंदुत्व विचारधारा' को लेकर भी काफी बातें होती रही हैं।

हाल में महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने भी विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने के महाराष्ट्र बीजेपी के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या की साजिश के ‘संरक्षक’ थे। तुषार गांधी ने दावा किया कि गांधी की हत्या मामले में सुनवायी का सामना करने वाले सावरकर को बरी कर दिया गया था लेकिन उन्हें अदालत द्वारा बेगुनाह करार नहीं दिया गया था।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिलसंसद शीतकालीन सत्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत