लाइव न्यूज़ :

ट्रैक की मरम्मत के कारण मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा में विलंब

By भाषा | Updated: March 19, 2021 11:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19 मार्च दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के एक खंड में रात भर चले मरम्मत कार्य के बाद ट्रेन को एक खास गति पर चलाए जाने की पाबंदी के चलते शुक्रवार की सुबह इस खंड पर मेट्रो की सेवा प्रभावित रही।

डीएमआरसी ने यात्रियों को ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा,‘‘ ब्लू लाइन की, राजौरी गार्डन और कीर्ति नगर के बीच सेवा में विलंब। अन्य लाइनों पर सेवा सामान्य।’’

दिल्ली मेट्रो के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पिछली रात उस स्थान पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य चला, इसलिए उस खंड पर ट्रेन सीमित गति से चल रही हैं ,जिससे देरी हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि कोई तकनीकी खामी नहीं है और यात्रियों को सोशल मीडिया पर जानकारी दी जाती रहेगी।

ब्लू लाइन मेट्रो दिल्ली में द्वारका से नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच चलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब