लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिर से दौड़ेगी मेट्रो!, सीएम अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो परिचालन शुरू करने के लिए मोदी सरकार को भेजा प्रस्ताव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2020 17:52 IST

केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम आ रहे हैं, ऐसे में नियम व शर्तों के साथ दिल्ली में मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार द्वारा अनुमति देने के साथ ही मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।दिल्ली मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में जल्द ही एक बार फिर से मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फेज वाइज मेट्रो सेवा दिल्ली में शुरू करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को पत्र लिखा है। 

केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम आ रहे हैं, ऐसे में नियम व शर्तों के साथ दिल्ली में एक बार फिर से मेट्रो चलाए जाने की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कहा है कि धीरे-धीरे दिल्ली में फेज वाइज मेट्रो को पूरी तरह से चलाने की अनुमति दी जाए। 

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) जल्द ही मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि सितंबर के पहले सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल के (Anuj Dayal, Chief Public Relations Officer of DMRC) पहले ही कह चुके हैं कि दिल्ली मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

केंद्र सरकार द्वारा अनुमति देने के साथ ही मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने केंद्र के पास प्रस्ताव भेजा है, जिसमें मेट्रो परिचालन शुरू होने के पहले सप्ताह में सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को ही यात्रा करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद समीक्षा की जाएगी और हालात ठीक रहने पर सभी के लिए ट्रेनों को सफर मुहैया होगा।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?