लाइव न्यूज़ :

मेट्रो में यात्रा से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, 7 सितंबर से शर्तों के साथ शुरू होगी दिल्ली मेट्रो की सर्विस

By सुमित राय | Updated: August 30, 2020 15:23 IST

लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही मेट्रो सेवाएं बंद थीं, लेकिन अब गृह मंत्रालय ने शर्तों के साथ 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 7 सितंबर से राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सेवा फिर से शुरू करेगी।कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली मेट्रो में यात्रा के तरीके पूरी तरह से बदल जाएंगे।डीएमआरसी ने मेट्रो चलाने के लिए खास तैयारी की है।

पांच महीने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) आखिरकार 7 सितंबर से राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सेवा फिर से शुरू करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के चौथे चरण में मेट्रों के परिचालन की अनुमति दे दी है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो का परिचालन 22 मार्च से बंद है और इस कारण लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किया है, हालांकि आवास और शहरी विकास मंत्रालय मेट्रो के लिए अलग से दिशानिर्देश जारी करेगा।

मेट्रों में यात्रा के लिए इन 10 बातों का रखना होगा ध्यान-

टोकन नहीं, केवल स्मार्ट कार्ड : कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए DMRC टोकन सिस्टम को बंद करने की योजना बना रहा है और आप सिर्फ कार्ड से ही यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए हाल ही में दिल्ली मेट्रो ने संपर्क रहित और कैशलेस यात्रा सुनिश्चित करने स्वचालित टॉप-अप सुविधा के लिए एक स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया है।

ट्रेनों में सोशल डिस्टेंसिंग : दिल्ली मेट्रो ने यात्रा के लिए खास तैयारी की है और इसके लिए यात्रियों को एक-एक सीट छोड़कर बैठना होगा, यानि पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसके अलावा ट्रेनों के अंदर यात्रियों को खड़े होने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन यात्रियों को एक-दूसरे के बीच छह फुट की दूरी बनाए रखना होगा।

स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग : ट्रेनों के अलावा स्टेशनों और प्लेटफार्मों पर भी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा। इसके लिए डीएमआरसी ने फर्श पर मार्कर लगाए हैं जो यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग की याद दिलाएंगे।

थर्मल चेकिंग : हर यात्री को स्टेशन में प्रवेश से पहले थर्मल चेकिंग से गुजरना होगा। जब भी कोई व्यक्ति स्टेशन पर पहुंचेगा, सीआईएसएफ कर्मी थर्मल स्कैनर का उपयोग करके तापमान की जांच करेंगे। केवल सामान्य तापमान वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

मास्क पहनना अनिवार्य : स्टेशनों के अंदर और यात्रा के दौरान यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। फेस मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टेशनों पर हैंड सैनिटाइजर लगाए जाएंगे और नियमित अंतराल के बाद ट्रेनों को सैनिटाइज किया जाएगा।

लिफ्ट और एस्केलेटर का उपयोग : स्टेशनों और ट्रेनों के अलावा लिफ्ट और एस्केलेटर के उपयोग में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा। इसके लिए लिफ्ट में एक समय में केवल तीन लोगों को अनुमति दी जाएगी और यात्रियों को एस्केलेटर पर एक कदम का अंतर बनाए रखना होगा।

ट्रेन रुकने का समय : ट्रेन रुकने के बाद उतरने और चढ़ने के लिए भाग-दौड़ ना हो इसके लिए प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया गया है। अब स्टेशन पर ट्रेन ज्यादा देर तक रुकेंगी।

एंट्री गेट : स्टेशन पर भीड़ ना हो इसके लिए DMRC ने प्रत्येक स्टेशन पर प्रवेश / निकास बिंदुओं को सीमित करने का निर्णय लिया है। स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में एंट्री गेटों को बंद किया जा सकता है।

टेम्परेचर कंट्रोल : डीएमआरसी ने ट्रेनों के अंदर टेम्परेचर कंट्रोल का प्लान बनाया है, इसके तहत ट्रेनों में 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान बनाए रखा जाएगा।

नियमों के पालन के लिए जुर्माना: फेस मास्क के बिना यात्रा करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना, स्पिटिंग (थूकना) और ट्रेनों या प्लेटफॉर्म में कूड़ा फैलाने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा खाली छोड़ने वाले सीटों पर बैठने पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोमेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम