मौसम विभाग ने 100 साल से अधिक के डेटा के साथ जलवायु आंकड़ा सेवा की शुरूआत की
By भाषा | Updated: March 23, 2021 22:18 IST2021-03-23T22:18:35+5:302021-03-23T22:18:35+5:30

मौसम विभाग ने 100 साल से अधिक के डेटा के साथ जलवायु आंकड़ा सेवा की शुरूआत की
नयी दिल्ली, 23 मार्च मौसम विभाग ने लोगों के लिए 100 साल से अधिक के डेटा के साथ जलवायु आंकड़ा सेवा पोर्टल की मंगलवार को शुरूआत की।
इस पोर्टल को मौसम विभाग, पुणे ने विकसित किया है।
मौसम विभाग के पास 1900 से मौसम संबंधी आंकड़े हैं।
पोर्टल पर तापमान और वर्षा के उपलब्ध आंकड़े को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।
विभाग ने मौसम निगरानी, अनुमान और चेतावनी से जुड़ी प्रक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया भी जारी की।
विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि ये अनुसंधान कार्य में बहुत मददगार साबित होंगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।