समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया गया मर्चेंट शिप, सभी 22 भारतीय सुरक्षितः सुषमा स्वराज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 6, 2018 12:43 PM2018-02-06T12:43:02+5:302018-02-06T12:44:10+5:30

सुषमा स्वराज ने लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मर्चेंट शिप मरीन एक्सप्रेस सभी 22 भारतीयों के साथ छुड़ा लिया गया है।'

Merchant Ship with 22 Indian nationals on board has been released, says sushma swaraj | समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया गया मर्चेंट शिप, सभी 22 भारतीय सुरक्षितः सुषमा स्वराज

समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया गया मर्चेंट शिप, सभी 22 भारतीय सुरक्षितः सुषमा स्वराज

पश्चिमी अफ्रीका के बेनिन तट से लापता हुआ भारतीय व्यापारिक जहाज खोज लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे समुद्री डाकुओं ने अगवा कर लिया था। इसमें 22 भारतीय कर्मी तैनात थे। भारत की केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मर्चेंट शिप मरीन एक्सप्रेस सभी 22 भारतीयों के साथ छुड़ा लिया गया है।' एक अन्य ट्वीट में सुषमा स्वराज ने नाइजीरिया की सरकार का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा कि बिना उनकी मदद के ऐसा संभव नहीं था।


मर्चेंट शिप मरीन एक्सप्रेस के लापता होने के बाद सुषमा स्वराज ने नाइजीरिया की सरकार से संपर्क किया था। नाइरीरिया की विदेश मंत्री जेफ्री ओनियेमा ने शिप की तलाश का पूरा भरोसा दिया था। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए गए थे। ऑयल टैंकर गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे लापता हुआ था।

जनवरी महीने में भी एक ऐसी ही घटना में एमटी बैरट नाम के जहाज को बेनिन तट से अगवा कर लिया गया था। इसमें कई भारतीय सवार थे जिनको फिरौती देकर आजाद कराया जा सका था। 

Web Title: Merchant Ship with 22 Indian nationals on board has been released, says sushma swaraj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे