लाइव न्यूज़ :

...जब मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़के ने दौड़ा दी पुलिस बस, फिर ये हुआ हाल 

By भाषा | Updated: August 10, 2018 16:41 IST

संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी सुबोध श्रोत्रिय ने बताया कि एमवायएच परिसर में पुलिस के रिजर्व बल की मिनी बस खड़ी थी। इसका चालक चाबी गाड़ी में ही छोड़कर कहीं चला गया था।

Open in App

इंदौर, 10 अगस्तः सरकारी क्षेत्र के स्थानीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में आज उस समय चीख-पुकार मच गयी, जब मानसिक तौर पर बीमार एक नाबालिग लड़के ने पुलिस की मिनी बस को अनियंत्रित तरीके से दौड़ा दिया जिससे दो महिलाएं घायल हो गई।

संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी सुबोध श्रोत्रिय ने बताया कि एमवायएच परिसर में पुलिस के रिजर्व बल की मिनी बस खड़ी थी। इसका चालक चाबी गाड़ी में ही छोड़कर कहीं चला गया था। तभी मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़का बस में घुस गया और उसने गाड़ी स्टार्ट कर दौड़ा दी।

उन्होंने बताया कि एमवायएच परिसर में बैठीं दो महिलाएं अनियंत्रित मिनी बस की चपेट में आकर घायल हो गयीं। दुर्घटना के वक्त इनमें से एक महिला अपने शिशु को दूध पिला रही थी। हालांकि, हादसे में बच्चा सुरक्षित रहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ी एमवायएच परिसर के पेड़ से टकराकर रुक गयी। हादसे में घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

श्रोत्रिय ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़के की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की मिनी बस के चालक की लापरवाही को लेकर भी जांच जारी है। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट