लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के दौरे के बीच महबूबा मुफ्ती को घर में नजरबंद किया गया, पीडीपी प्रमुख ने ट्वीट में किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2022 12:39 IST

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बारामूला में सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात की बुधवार को समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि उत्तर कश्मीर के पट्टन कस्बे में जाने से रोकने के लिये घर पर नजरबंद कर दिया गया है।गृह मंत्री जब कश्मीर में हालात सामान्य होने का ढोल पीटते घूम रहे हैं, मैं घर में नजरबंद हूंः महबूबा मुफ्ती

 श्रीनगरः पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें उत्तर कश्मीर के पट्टन कस्बे में जाने से रोकने के लिये घर पर नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, “गृह मंत्री जब कश्मीर में हालात सामान्य होने का ढोल पीटते घूम रहे हैं, मैं घर में नजरबंद हूं क्योंकि मैं एक कार्यकर्ता की शादी में शामिल होने के लि पट्टन जाना चाहती थी।”

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि “अगर एक पूर्व मुख्यमंत्री के मौलिक अधिकारों को इतनी आसानी से निलंबित किया जा सकता है, तो आम लोगों की पीड़ा के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।” महबूबा ने ट्वीट किया, मुझे बीती रात बारामूला के एसपी मोहम्मद भट्ट ने सूचना दी थी कि मुझे पट्टन की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आज जम्मू कश्मीर पुलिस ने मेरे फाटकों को भीतर से बन्द कर दिया है। दुख की बात है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​बेशर्मी से अपने ट्रैक को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बारामूला में सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात की बुधवार को समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर आए शाह ने केंद्रशासित प्रदेश में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, खुफिया ब्यूरो के निदेशक, विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, पुलिस और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे। शाह श्रीनगर लौटने से पहले बारामूला जिले के शौकत अली स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे और पूरी हो चुकी कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीअमित शाहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी