लाइव न्यूज़ :

मेघालय के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता एमएम जैकब का निधन, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

By भाषा | Updated: July 8, 2018 23:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैकब के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने बतौर सांसद एवं मंत्री उल्लेखनीय योगदान दिया। 

Open in App

नई दिल्ली, 8 जुलाई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल एम एम जैकब का आयु संबंधी बीमारियों के कारण आज कोट्टायम के नजदीक पाला के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 साल के थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जैकब 1980 के दशक में राज्यसभा के उपसभापति भी रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैकब के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने बतौर सांसद एवं मंत्री उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘मेघालय के पूर्व राज्यपाल एम एम जैकब के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने बतौर सांसद एवं मंत्री उल्लेखनीय योगदान दिया।’ मोदी ने कहा, ‘उन्होंने केरल के विकास के लिए काफी काम किया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और शुभेच्छुओं के प्रति है।’ जैकब के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया , ‘‘ श्री एम एम जैकब के निधन से कांग्रेस परिवार में एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है। राष्ट्र निर्माण में पूर्व राज्यपाल , पूर्व मंत्री और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति का काफी योगदान रहा। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ’’ केरल के कांग्रेस अध्यक्ष एम एम हसन समेत प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। रामपुरम के रहने वाले जैकब केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव और कोषाध्यक्ष भी रहे थे। वह केरल राज्य सेवा दल बोर्ड के अध्यक्ष और कई साल तक एआईसीसी के सदस्य भी रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल