लाइव न्यूज़ :

मेघालय चुनाव: "हां, मैं भी बीफ खाता हूं....",चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2023 14:33 IST

मेघालय चुनाव से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा, मैं अन्य राज्यों द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव पर बयान नहीं दे सकता। हम मेघालय में हैं, हर कोई गोमांस खाता है, और कोई प्रतिबंध नहीं है। हां, मैं भी गोमांस खाता हूं। मेघालय में कोई प्रतिबंध नहीं है। यह लोगों की जीवन शैली है।

Open in App
ठळक मुद्देमावरी ने गोमांस खाने को वहां के लोगों की "जीवन शैली" का हिस्सा बतायाउन्होंने इसे लोगों की जीवन शैली का हिस्सा बताया, बोले-" कोई भी इसे रोक नहीं सकता हैमेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी, नतीजे 2 मार्च को आएंगे

Meghalaya Election 2023:मेघालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में बीफ खाने पर कोई पाबंदी नहीं है और वह भी इसका सेवन करते हैं। मावरी ने गोमांस खाने को वहां के लोगों की "जीवन शैली" का हिस्सा बताया, जिसे "कोई भी रोक नहीं सकता"।

उन्होंने कहा, "मैं अन्य राज्यों द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव पर बयान नहीं दे सकता। हम मेघालय में हैं, हर कोई गोमांस खाता है, और कोई प्रतिबंध नहीं है। हां, मैं भी गोमांस खाता हूं। मेघालय में कोई प्रतिबंध नहीं है। यह लोगों की जीवन शैली है।" कोई भी इसे रोक नहीं सकता है। भारत में भी ऐसा कोई नियम नहीं है। कुछ राज्यों ने कुछ अधिनियम पारित किए हैं।

इस बात की पुष्टि करते हुए कि बीजेपी इस बार मेघालय विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी, मावरी ने भगवा पार्टी पर ईसाई विरोधी होने के आरोप का खंडन किया और इसे "राजनीतिक प्रचार" करार दिया। उन्होंने दावा किया, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के नौ वर्षों में देश में किसी भी चर्च पर हमला या निशाना नहीं बनाया गया है," 

उन्होंने दावा किया कि गोवा, नागालैंड जैसे राज्य इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा ईसाई विरोधी नहीं है। "मैं भी एक ईसाई हूं और उन्होंने मुझे कभी भी चर्च नहीं जाने के लिए नहीं कहा।" उन्होंने कहा, “इस बार मेघालय के लोग बदलाव चाहते हैं। हमारे सर्वेक्षण के अनुसार, हम दोहरे अंकों में जादुई संख्या प्राप्त करेंगे और सरकार बनाएंगे।'' भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो सीटें जीती थीं।

बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होना है। जिसके नतीजे 2 मार्च को आ जाएंगे। मेघालय राज्य में विधानसभा की कुल 60 सीटे हैं। साल 2018 में कराए गए विधानसभा चुनावों में एक सीट को छोड़कर 59 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। जबकि एक सीट पर हत्या के बाद चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। मेघालय में इस वक्त एनपीपी, बीजेपी और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों की गठबंधन सरकार है।

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023BJPमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम