लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Assembly Election 2023: एक सदस्य को नौकरी, मुफ्त स्वास्थ्य और लड़कियों की 12वीं तक की नि:शुल्क पढ़ाई, वर्ष 2018 में 17 विधायक चुनाव जीते और आज एक भी साथ नहीं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2023 19:36 IST

Meghalaya Assembly Election 2023: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राज्य में 27 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए दिन में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्येक तीन महीने पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मुहैया करने का वादा किया है।मेघालय में 41 प्रतिशत महिलाएं अपने बच्चों का अकेले ही लालन-पालन करती हैं।वर्ष 2018 में पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले 17 विधायकों में एक भी अब उसके साथ नहीं है।

Meghalaya Assembly Election 2023: कामकाजी वर्ग और ‘बीपीएल’ परिवारों को लुभाने की कोशिश के तहत कांग्रेस की मेघालय इकाई ने राज्य की सत्ता में आने पर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, सभी को मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल और लड़कियों की 12वीं तक की नि:शुल्क पढ़ाई का वादा किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राज्य में 27 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए दिन में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें कांग्रेस ने राज्य में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों को छत के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री मुफ्त उपलब्ध कराने, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, प्रत्येक तीन महीने पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मुहैया करने का वादा किया है।

पार्टी ने दो दिन पहले, मेघालय का ‘5स्टार’ राज्य बनाने के लिए पांच वादों की घोषणा की थी। प्रत्येक बीपीएल ‘सिंगल मदर’ (एकल अभिभावक) को 3,000 रुपये का मासिक भत्ता देकर सशक्त करने के अलावा पार्टी राज्य को चार बुराइयों--बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली कटौती और मादक पदार्थ-- से मुक्त कराना चाहती है।

रमेश ने कहा कि मेघालय में 41 प्रतिशत महिलाएं अपने बच्चों का अकेले ही लालन-पालन करती हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को हाल के वर्षों में राज्य में बड़ा नुकसान हुआ है। वर्ष 2018 में पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले 17 विधायकों में एक भी अब उसके साथ नहीं है।

रमेश ने घोषणापत्र पेश करते हुए कहा कि पार्टी का इरादा अदरक, हल्दी, काली मिर्च और राज्य में किसानों के अन्य कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करना है। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में 14 बड़े वादे किये गये हैं जिन्हें अगले पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा। 

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील