लाइव न्यूज़ :

टिकट कटने के बाद मीनाक्षी लेखी ने बांसुरी स्वराज से मुलाकात की, अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा सौंपा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 4, 2024 16:59 IST

Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने बांसुरी स्वराज से मुलाकात की। मीनाक्षी लेखी ने बांसुरी स्वराज से मिलकर उन्हें अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देमीनाक्षी लेखी ने बांसुरी स्वराज से मुलाकात कीअपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा सौंपाभाजपा ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मीनाक्षी लेखी को तीसरी बार टिकट नहीं दिया है

नई दिल्ली: नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने बांसुरी स्वराज से मुलाकात की। मीनाक्षी लेखी ने बांसुरी स्वराज से मिलकर उन्हें अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा सौंपा। ये मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि भाजपा ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मीनाक्षी लेखी को तीसरी बार टिकट नहीं दिया है उनकी जगह बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है। बांसुरी स्वराज दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वाराज की बेटी हैं। 

इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा, "भाजपा की नई दिल्ली लोकसभा 2024 की उम्मीदवार सुश्री बांसुरी स्वराज से मुलाकात की।  आज और अपने निर्वाचन क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का विवरण सौंपा। नई दिल्ली के निवासियों के निरंतर कल्याण के लिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। फिर एक बार मोदी सरकार...अब एक बार 400 पार।"

मीनाक्षी लेखी ने सांसद निधि से कराए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया है कि उनके 10 साल के कार्यकाल में 300 स्ट्रीट लाइट, मुनिरका, हौज़ खास, मालवीय नगर, CR पार्क, चिराग दिल्ली में लगाने हेतु 2 करोड़ रुपये की धनराशि सांसद निधि से दी गयी। सांसद निधि से पटेल नगर में बंजर पड़ी ज़मीन पर पार्क डेवेलोप करने हेतु व् बच्चो के झूलें लाइट, जिम लगाने हेतु सांसद निधि से 29 लाख की राशि दी गयी। सेमि हाई मास लाइट नारायणा विहार पार्क हेतु, अंबेडकर पार्क करोल बाग़, बाबा फरीद पूरी में जिम हेतु सांसद निधि से 30 लाख रुपये की राशि दी गयी।

इसके अलावा Y ब्लॉक लोहा मंडी, नारायणा में शौचालय ब्लॉक हेतु सांसद निधि से 20 लाख रुपये की राशि दी गयी। ग्रेटर कैलाश-2 सामुदायिक केंद्र में लिफ्ट लगाने हेतु 20 लाख की राशि दी गयी। वसंत गाओं, मोती बाग, वसंत विहार के 5 पार्कों में जिम हेतु 45 लाख रूपये की राशि दी गयी। पटेल नगर विधान सभा में प्रधानमंत्री जी के योजनों को जन जन तक पहुँचाने हेतु कार्यक्रम पटेल नगर में किया गया। 50 LED लाइट पोल का उद्घाटन सेक्टर-5 आर के पुरम में किया। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दिल्ली की कुल सात लोकसभा सीटों में से पांच के लिए जिन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है। नॉर्थ दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी,  नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज और  चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया गया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी और रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है।

टॅग्स :Meenakshi LekhiLok Sabha Election 2024BJPNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?