लाइव न्यूज़ :

चिकित्सकीय जांच में ममता के टखने, दायें कंधे, गले पर चोट की पुष्टि : चिकित्सक

By भाषा | Updated: March 11, 2021 08:58 IST

Open in App

कोलकाता, 11 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बायें पैर के टखने तथा पांव की हड्डियों में गंभीर चोट आयी हैं और उनके दायें कंधे, हाथ तथा गले पर भी चोट आयी है। बुधवार रात को की गई शुरुआती चिकित्सकीय जांच के बाद सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने बनर्जी के स्वास्थ्य पर अगले 48 घंटे तक नजर रखने का फैसला किया है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में शाम को कथित हमले के बाद बनर्जी ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को हल्का बुखार है और उन्हें बांगुर तंत्रिकाविज्ञान संस्थान में एमआरआई के तुरंत बाद अस्पताल के वीवीआईपी वुडबर्न ब्लॉक में एक विशेष वार्ड में भेजा गया है।

बनर्जी का इलाज कर रही टीम के एक चिकित्सक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम अगले 48 घंटे उन पर नजर रखेंगे। उनकी और जांचें की जाएंगी और रिपोर्ट के आकलन के बाद ही हम आगे के उपचार पर फैसला करेंगे।’’

पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम से बुधवार रात मुख्यमंत्री को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका तत्काल एक्स-रे किया।

एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न ब्लॉक के 12.5 विशेष केबिन में उनका इलाज चल रहा है। सरकारी अस्पताल में बनर्जी के उपचार के लिए पांच चिकित्सकों की टीम बनायी गयी है। इस टीम में एक हृदयरोग विशेषज्ञ, एक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, एक जनरल सर्जन, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ और एक मेडिसिन डॉक्टर शामिल है।

नंदीग्राम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से बनर्जी को धक्का दे दिया था, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गयीं तथा उनके पैर और कमर में चोट आयी।

इससे पहले बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब