लाइव न्यूज़ :

काबुल से लगभग सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है लेकिन अब भी कई अफगानिस्तान में फंसे हैं: अरिंदम बागची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2021 17:45 IST

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, हमने काबुल या दुशांबे से 6 अलग-अलग उड़ानों में 550 से अधिक लोगों को निकाला है. इनमें से 260 से अधिक भारतीय नागरिक थे.

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, हमने काबुल या दुशांबे से 6 अलग-अलग उड़ानों में 550 से अधिक लोगों को निकाला है. इनमें से 260 से अधिक भारतीय नागरिक थे.

अरिंदम बागची ने कहा कि, भारत सरकार ने अन्य एजेंसियों के माध्यम से भी भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद मिली है. बागची ने कहा कि, हम अमेरिका, ताजिकिस्तान जैसे विभिन्न देशों के संपर्क में थे और नागरिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया. 

इसके अलावा बागची ने यहा भी बताया कि, हमारा आकलन यह है कि अफगानिस्तान से लौटने की इच्छा रखने वाले अधिकांश भारतीयों को निकाल लिया गया है. लेकिन अब भी कई अन्य भारतीयों के अफगानिस्तान में होने की संभावना है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, फिलहाल इस संबंध में अभी हमारे पास ऐसा कोई सटीक डेटा नहीं है जो बता सके कि अब भी कितने भारतीय अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं और वे भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन वतन वापसी की इच्छा रखने वाले अधिकतर भारतीय को हम सकुशल ले आए हैं. 

बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भारत बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. इससे पहले गुरूवार को भारतीय वायुसेना का विमान काबुल से 24 भारतीयों और 11 नेपाली नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा था. 

काबुल से सकुशल लौटने पर इन लोगों ने राहत की सांस ली. भारतीय वायुसेना के विमान से काबुल से दिल्ली लौटे शिव नाम के नेपाली नागरिक भारत का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भारतीय दूतावास और भारत सरकार ने हमें सकुशल बचाकर दिल्ली लाया है. हम उनके बहुत आभारी हैं.

अफगानिस्तान में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत ने ऑपरेशन ‘देवी शक्ति’ शुरू किया है और वहां फंसे नागरिकों को रेस्क्यू किया जा रहा है. भारत इस मिशन के तहत अब तक 800 से अधिक लोगों अफगानिस्तान से सकुशल रेस्क्यू कर चुका है.

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत