भाजपा सांसद निरहुआ ने केजरीवाल को दी जीत की बधाई, बोले मनोज तिवारी- रुझान नतीजे नहीं होते हैं...

By अनिल शर्मा | Published: December 7, 2022 02:08 PM2022-12-07T14:08:09+5:302022-12-07T14:15:18+5:30

 बहुमत का आंकड़ा पार करने के बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने जनता का आभार जताया है। उधर, आजमगढ़ (यूपी) से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' चीफ अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

mcd result aap crossing majority mark BJP MP Nirhua congratulated Kejriwal for his victory Manoj Tiwari react | भाजपा सांसद निरहुआ ने केजरीवाल को दी जीत की बधाई, बोले मनोज तिवारी- रुझान नतीजे नहीं होते हैं...

भाजपा सांसद निरहुआ ने केजरीवाल को दी जीत की बधाई, बोले मनोज तिवारी- रुझान नतीजे नहीं होते हैं...

Highlights ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप अब तक 107 सीटें जीत चुकी है। भाजपा अब तक 20 वार्डों (85 पर जीत) पर आगे चल रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप अब तक 107 सीटें जीत चुकी है और 25 पर आगे चल रही है; जबकि भाजपा अब तक 20 वार्डों (85 पर जीत) पर आगे चल रही है।

वहीं रुझानों में जीत का आंकड़ा पर करने के बाद आज़मगढ़ (यूपी) से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' चीफ अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। दिनेश ने कहा, "मेहनत करना हमारा काम है। फैसला जनता करती है। निरहुआ ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए नेतृत्व को बधाई देनी चाहिए। जनता जो फैसला दे वो सबकों मंजूर होना चाहिए और हमें सब मंजूर है। 

निरहुआ ने कहा कि हमलोगों को लेकर कहा जा रहा था कि हमें कहीं स्थान नहीं मिलेगा, वहीं इतना अच्छा प्रदर्शन किए। उम्मीद से काफी बढ़ियां प्रदर्शन रहा। हालांकि निरहुआ ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल अब अच्छे तरीके से एक्सपोज हो जाएंगे। विधानसभा में खोखले वादे करके कुछ किए नहीं और एमसीडी में जो जनता से वादे किए हैं उसे वो पूरा नहीं कर पाएंगे और एक्सपोज हो जाएंगे।

वहीं भाजपा सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि हम फाइट में बने हुए हैं और रुझान नतीजा नहीं होता है। हमने उनसे ज्यादा सीट जीत रहे हैं। 

उधर, एएनआई से बात करते हुए, बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के "झूठ" को देखा है और बीजेपी को वोट दिया है। दिल्ली के लोग केजरीवाल के झूठ के बारे में जानते हैं और एमसीडी के काम से खुश हैं। 15 साल के लंबे शासन के कारण कुछ सत्ता विरोधी लहर हो सकती है। हमने कोविड के दौरान और पार्कों और अस्पतालों के लिए जो काम किया है, उसे लोगों ने देखा है। मुझे यकीन है कि हम चुनाव जीतेंगे।"

 बहुमत का आंकड़ा पार करने के बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली वालों ने बीजेपी के 15 वर्षों के (कार्यकाल के) बाद 'आप' को एमसीडी चलाने का मौका दिया है। हम दिल की गहराइयों से उनका धन्यवाद करते हैं।"

 

Web Title: mcd result aap crossing majority mark BJP MP Nirhua congratulated Kejriwal for his victory Manoj Tiwari react

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे