लाइव न्यूज़ :

एमसीडी, दिल्ली सरकार के शिक्षक छठी कक्षा में छात्रों का सुगमता से पहुंचना सुनिश्चित करें : सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि निगम तथा दिल्ली सरकार के शिक्षकों के बीच सहयोग को और बढ़ाने की जरूरत है जिससे कि निगम द्वारा संचालित स्कूल से छठी कक्षा में दिल्ली सरकार के विद्यालयों में छात्रों का जाना सुगम हो सके।

हर साल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा संचालित स्कूलों से करीब 1.7 लाख छात्र छठी कक्षा में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में दाखिला लेते हैं।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के विद्यालयों में छठी कक्षा में पढ़ने वाले सिर्फ 76 प्रतिशत बच्चों की पहुंच ही अर्ध-ऑनलाइन कक्षाओं तक है।

उपमुख्यमंत्री ने उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के आयुक्तों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए एमसीडी के स्कूलों से दिल्ली सरकार के विद्यालयों में छात्रों के सुगमता से दाखिले को लेकर चर्चा की।

इसके लिए जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, उन्हें इंगित करते हुए सिसोदिया ने कहा, “हमें नगर निगम से दिल्ली सरकार के विद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्रों के संपर्क पते की जानकारी होनी चाहिए जिससे उनके कक्षा छह के अध्यापक शीघ्रता से उन तक पहुंच सकें।”

पिछले सत्र की शुरुआत में सिर्फ 30-35 प्रतिशत बच्चों के फोन नंबर ही सही थे।

सिसोदिया ने कहा, “इसके फलस्वरूप शुरुआत से ही काफी संख्या में छात्र जुड़ नहीं सके और इसके चलते वे अभ्यास-पत्र भी नहीं पा सके और अर्ध-ऑनलाइन कक्षाओं में भी हिस्सा नहीं ले पाए।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार के विद्यालयों के शिक्षकों ने इन छात्रों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए लेकिन अंतत: दिल्ली सरकार के विद्यालयों में दाखिला लेने वाले सिर्फ 76 प्रतिशत बच्चों से ही संपर्क हो सका। इस साल वैसी ही स्थिति के दोहराव से बचने के लिए शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों और एमसीडी को एक योजना बनानी होगी एमसीडी के विद्यालय में कक्षा पांच के शिक्षक दिल्ली सरकार के स्कूल की छठी कक्षा के शिक्षकों के साथ मिलकर काम करें।”

सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड संकट और विद्यालयों के बंद होने से छात्रों और शिक्षकों को कई मानसिक व शारीरिक चुनौतियों को सामना करना पड़ा।

बैठक के दौरान यह फैसला भी लिया गया कि इस साल छठी कक्षा में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए संयुक्त अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी।

सिसोदिया ने कहा, “यह एक विशेष पीटीएम होगी, जिसमें कोविड नियमों का पालन करते हुए एमसीडी और दिल्ली सरकार के शिक्षक जुलाई में एक साथ अभिभावकों से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा