लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक़ से जुड़े विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजे केंद्र सरकार: मायावती

By भाषा | Updated: January 1, 2019 00:20 IST

मायावती ने सोमवार को एक लिखित वक्तव्य में कहा कि राज्यसभा में सरकार द्वारा चर्चा और पारित करने के लिए पेश तीन तलाक़ विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की विपक्षी दलों की माँग उचित है लेकिन सत्तापक्ष का रवैया अड़ियल होने के कारण गतिरोध बन गया है।

Open in App

बसपा प्रमुख मायावती तीन तलाक़ से जुड़े विधेयक को विस्तृत विचार विमर्श के लिए संसद की प्रवर समिति को भेजने की विपक्ष की माँग से सहमति जताते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार को इस मामले में अड़ियल रवैया छोड़कर इस विधेयक को प्रवर समित के पास भेजना चाहिए।

मायावती ने सोमवार को एक लिखित वक्तव्य में कहा कि राज्यसभा में सरकार द्वारा चर्चा और पारित करने के लिए पेश तीन तलाक़ विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की विपक्षी दलों की माँग उचित है लेकिन सत्तापक्ष का रवैया अड़ियल होने के कारण गतिरोध बन गया है।

मायावती ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को दिये शुभकामना संदेश में सर्वसमाज की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नए साल से ठीक पहले पाँच राज्यों के चुनाव में जनता ने भाजपा के अहंकार को तोड़कर आने वाले साल में बेहतर परिणाम का संकेत दिया है। 

साथ ही उन्होंने कांग्रेस को सख़्त संदेश देते हुए कहा “मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बनी कांग्रेस की नई सरकारों को भाजपा की तरह ही किसानों और बेरोजगारों आदि से वादाखिलाफी कतई नहीं करनी चाहिये।” 

इतना ही नहीं मायावती ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को बसपा के बिना शर्त समर्थन के फ़ैसले पर पुनर्विचार करने की भी चेतावनी दी। 

उन्होंने कहा, “नये वर्ष में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को यह चेतावनी इसलिये भी देना जरूरी है क्योंकि अब केवल घोषणाओं आदि से काम चलने वाला नहीं है। लोगों का यही मानना है कि कागजी घोषणाओं आदि के मामले मे भाजपा व कांग्रेस दोनों ही एक ही थैली के चट्टे-बट्टे रहे हैं। अब यह कांग्रेस पर निर्भर है कि वह इस अवधारणा को अब भी बदल पाती है या नहीं।” 

मायावती ने अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण कानून 1989 व सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण’’ की पूर्ण रूप से बहाली की मांग को लेकर गत दो अप्रैल को किये गये ’’भारत बन्द’’ के दौरान मध्यप्रदेश और राजस्थान में राजनीतिक द्वेष से निर्दोंष लोगों पर चल रहे मामले राज्य सरकारों से वापस लेने की माँग की। 

उन्होंने कहा कि वहां की नई कांग्रेसी सरकारों को मामले तुरन्त वापिस लेकर उन्हें खत्म करना चाहिये। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस की नई सरकारों ने अविलम्ब उचित कार्रवाई नहीं की, तो बसपा को मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार को बाहर से समर्थन देने के मामले में पुनर्विचार करना पड़ सकता है।” 

उन्होंने कहा कि अब नये वर्ष में लोगों को तय करना है कि वे इस चुनावी वर्ष में 2014 की गलती कतई नहीं करेंगे। जिससे केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा थोपे गये अनेक प्रकार के संकट समाप्त हो सके। 

टॅग्स :मायावतीतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए