लाइव न्यूज़ :

आतंकियों को छोड़ने की गलत परंपरा बीजेपी सरकार की है बसपा की नही: मायावती

By भाषा | Updated: April 5, 2019 23:47 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला किया और उन पर अमीरों को फायदा पहुंचाते हुए दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान बेरोजगारी काफी बढ़ गयी: मायावती बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजग सरकार पर जल्दबाजी में जीएसटी पेश करने का आरोप लगाया।

 बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुये कहा कि आतंकियो को छोड़ने की गलत परंपरा भाजपा सरकारो की है बसपा की नही । मायावती ने आज शाम ट्वीट कर कहा, ''भाजपा व स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी संभावित हार से इतने ज्यादा भयभीत हैं कि उन्हें खुद नहीं पता कि वे किस पर क्या और कैसा मिथ्या आरोप लगा रहे हैं ।’’ उन्होंने दोहराया, ‘‘आतंकियों को छोड़ने की गलत परम्परा भाजपा सरकारों की है न कि बसपा की । आतंकी मसूद को भी भाजपा ने ही छोड़ा था जो अब सबसे बड़ा सरदर्द बन चुका है ।'' 

मायावती ने भाजपा और कांग्रेस की आलोचना की, उन्हें भ्रष्ट बताया

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला किया और उन पर अमीरों को फायदा पहुंचाते हुए दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। ओडिशा में एक रैली से अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजग सरकार पर जल्दबाजी में जीएसटी पेश करने और उसे उचित तरीके से लागू करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया, जिससे देश के युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी।

उन्होंने नोटबंदी पर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जल्दबाजी में उठाए गए कदम से छोटे कारोबारियों और व्यापारियों का शोषण हुआ। मायावती ने कहा, ‘‘कांग्रेस और भाजपा दोनों भ्रष्ट हैं। कांग्रेस बोफोर्स घोटाले में अपनी संलिप्तता के लिए खबरों में थी तो भाजपा सरकार राफेल सौदे में फंसी हुई है।’’ दोनों पार्टियों पर बरसते हुए बसपा सुप्रीमो ने उन पर दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक वर्गों के विकास के लिए कभी काम ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘दलितों की ओर उनकी भेदभावपूर्ण मानसिकता अब भी नहीं बदली है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान बेरोजगारी काफी बढ़ गयी। हालांकि, ओडिशा में बसपा की मौजूदा काफी सीमित है लेकिन पार्टी हाल के समय में राज्य में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव लड़ रही है। साल 2014 में बसपा ने राज्य में 147 विधानसभा सीटों में से 113 पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे केवल 0.86 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार पार्टी के कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। ओडिशा में विधानसभा चुनाव चार चरणों 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ होने हैं।

टॅग्स :मायावतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां