लाइव न्यूज़ :

मायावती ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत का आंकड़ा बढ़ने पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: May 20, 2021 11:21 IST

Open in App

लखनऊ, 20 मई बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत के मामले बढ़ने पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ने पर उन्होंने सरकार से कहा कि उसे घोषणाओं से आगे बढ़कर तुरन्त सक्रिय होना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ''सरकारी दावे के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कुछ कम हो रहे हैं जो थोड़ी राहत की बात है, लेकिन संक्रमण से मौतों की संख्या बढ़ रही है। कारण चाहे कुछ भी हो किन्तु यह अति-विषम व अति-दुःखद स्थिति है जिससे मुक्ति के लिए हर स्तर पर सभी प्रकार के ईमानदार प्रयास बहुत जरूरी हैं।’’

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''साथ ही, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर उनकी जान ले रहा है। लोग जैसे-तैसे शवों का दाह संस्कार करने को मजबूर हैं। ऐसे उजड़े गरीब व बेसहारा परिवारों की हर प्रकार की मदद के लिए सरकार को घोषणाओं से आगे बढ़कर तुरन्त सक्रिय होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम