लाइव न्यूज़ :

मायावती ने पंजाब में कोरोना के टीके निजी अस्पतालों में बेचे जाने की निंदा की, 400 का टीका 1,060 रुपए में बेचने का आरोप

By भाषा | Updated: June 5, 2021 11:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देमायवती ने इसकी आलोचना की और इसे अति-दुर्भाग्यपूर्ण करार दियापंजाब सरकार पर 400 का टीका 1,060 रुपए में बेचने का आरोपकेन्द्र सरकार से इसका उचित संज्ञान लेने की मांग

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पंजाब सरकार द्वारा कथित तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों को निजी अस्पतालों को बेचे जाने की आलोचना की और इसे अति-दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

बसपा नेता ने ट्वीट किया, ''पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा टीकों को केन्द्र से 400 रुपए में खरीद कर सरकारी अस्पतालों के ज़रिए जनता को उसका लाभ देने के बजाय उसे निजी अस्पतालों को 1,060 रुपए में बेचकर आपदा में भी मुनाफा कमाने का कृत्य अशोभनीय, अमानवीय, निन्दनीय व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।''

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब सरकार की इस गलत हरकत का मीडिया द्वारा पर्दाफाश करने के बाद स्पष्ट है कि टीके के सम्बंध में कांग्रेस नेतृत्व का अभी तक का जो भी रुख व बयानबाजी आदि रही है, उसमें गंभीरता कम व नाटकबाजी ज्यादा लगती है। केन्द्र सरकार इसका उचित संज्ञान ले, बीएसपी की यह माँग।''

गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल ने बृहस्पतिवार को पंजाब सरकार पर ‘ऊंची कीमतों’ पर निजी अस्पतालों को कोविड-19 टीके की खुराक बेचने का आरोप लगाया था।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य में टीके की खुराक उपलब्ध नहीं हैं और आम लोगों को मुफ्त में टीके की खुराक देने के बदले उसे निजी संस्थाओं को बेचा जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि कोवैक्सीन टीके की खुराक राज्य को 400 रुपये में मिलती है और उसे निजी अस्पतालों को 1,060 रुपये में बेचा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :मायावतीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे