लाइव न्यूज़ :

मायावती का पीएम मोदी पर तंज-चायवाला से बन गए चौकीदार, देश वाकई बदल रहा है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2019 11:31 IST

गौरतलब है कि 2014 में बीजेपी ने 'चायवाला' मुद्दे पर कैम्पेन चलाया था। इसी तर्ज पर 2019 का चुनावी कैम्पेन 'चौकीदार' के इर्द-गिर्द बुना जा रहा है। 

Open in App

बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के चौकीदार अभियान पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विट किया, "सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा आमचुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिये ही बड़े तामझाम व शान के साथ अपने आपको चौकीदार घोषित कर रहे हैं। देश वाकई बदल रहा है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं। पीएम मोदी ने तीन मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में पीएम मोदी की उपलब्धियों को गाने के जरिए प्रस्तुत किया गया है और लोगों से उनके साथ जुड़ने की अपील की गई है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने रविवार को अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ लिया और अब वो 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' हो गए हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया है।

गौरतलब है कि 2014 में बीजेपी ने 'चायवाला' मुद्दे पर कैम्पेन चलाया था। इसी तर्ज पर 2019 का चुनावी कैम्पेन 'चौकीदार' के इर्द-गिर्द बुना जा रहा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह