लाइव न्यूज़ :

CAB पर जितनी जल्दबाजी मोदी सरकार ने दिखाई वैसी आतुरता महिलाओं पर अपराध के खिलाफ कानून बनाने में दिखाए: मायावती

By एएनआई | Updated: December 13, 2019 14:32 IST

मायावती ने कहा है कि केंद्र ने जैसी जल्दबाजी CAB कानून के लिए दिखाई, वैसी ही तत्परता उसे महिलाओं पर हो रहे अपराध के खिलाफ कानून बनाने में दिखानी चाहिए थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं पर अपराध के खिलाफ कानून बनाने में आतुरता दिखाए मोदी सरकार: मायावतीराज्यों को केवल पत्र लिखकर खानापूर्ति करने से इसका कोई सार्थक हल नहीं निकलने वाला है: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मयावती ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने जिस तरह 'नागरिकता संशोधन विधेयक' को पारित करने के लिए जल्दबाजी दिखाई, ऐसी ही तत्परता उसे महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ कानून बनाने में भी करनी चाहिए।

मायावती ने ट्वीट किया, 'बीएसपी ने संसद के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया और इसके खिलाफ वोट किया। सरकार ने जिस तरह इसे पास करने में जल्दबाजी दिखाई, अच्छा होता अगर उन्होंने यही जल्दबाजी देश में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न, रेप और मर्डर पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाने में दिखाई होती। इस संबंध में राज्यों को केवल पत्र लिखकर खानापूर्ति करने से इसका कोई सार्थक हल नहीं निकलने वाला है।' बीएसपी प्रमुख मायावती की ओर से कड़ा कानून बनाने की मांग हाल में उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद आई है। रेप पीड़िता की मौत 6 दिसंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता को चार आरोपियों ने जला दिया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था। 

बताते चलें कि नागरिकता संशोधन विधेयक को दोनों सदनों में (संशोधन 2019) मंजूरी मिलने के बाद इस पर गुरुवार देर शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी हस्ताक्षर कर दिए।

नागरिक संशोधन विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले गैर मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इस कानून के तहत जो गैर-मुस्लिम 31 दिसंबर, 2014 से पहले इन देशों से धार्मिक अत्याचार के कारण भारत आए और शरणार्थियों के रूप में रह रहे हैं, उन्हें नागरिकता दी जाएगी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019मायावतीउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos