मायावती, अखिलेश सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप देने के करीब पहुंचे: सूत्रों का दावा

By भाषा | Published: January 5, 2019 10:07 PM2019-01-05T22:07:25+5:302019-01-05T22:07:25+5:30

सपा के सूत्रों ने बताया कि यादव ने प्रस्तावित गठबंधन के अंतिम पहलुओं पर चर्चा करने के लिए यहां मायावती से मुलाकात की।

Mayawati, Akhilesh arrived near to finalize the formula for seat sharing: sources | मायावती, अखिलेश सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप देने के करीब पहुंचे: सूत्रों का दावा

फाइल फोटो

बसपा की प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सपा के सूत्रों ने बताया कि यादव ने प्रस्तावित गठबंधन के अंतिम पहलुओं पर चर्चा करने के लिए यहां मायावती से मुलाकात की।

हालांकि दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों का दावा है कि उत्तर प्रदेश की ये दोनों पार्टियां 37-37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। सूत्रों ने बताया कि शेष सीटों को कांग्रेस,राष्ट्रीय लोकदल और अन्य छोटी पार्टियों के लिए छोड़ा जायेगा।

Web Title: Mayawati, Akhilesh arrived near to finalize the formula for seat sharing: sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे