2 मई का इतिहास: महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन, आज के दिन दुनिया के पहले जेट विमान ने भरी उड़ान

By भाषा | Published: May 2, 2020 07:13 AM2020-05-02T07:13:51+5:302020-05-02T07:13:51+5:30

2 मई का इतिहास: आज के दिन जहां 1519 में महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हो गया था। वहीं, 1921 में महान फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म हुआ।

May 2 in History: Legendary painter Leonardo da Vinci dies, birthday of satyajit ray | 2 मई का इतिहास: महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन, आज के दिन दुनिया के पहले जेट विमान ने भरी उड़ान

2 मई: महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन (फाइल फोटो)

Highlightsआज का इतिहास: साल 1921 में आज के दिन हुआ सत्यजित रे का जन्मसाल 1986 में 1986 अमेरिका की एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं

साल के हर दिन की तरह 2 मई के नाम पर भी इतिहास की कई अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। अच्छी घटनाओं में कहें तो भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म दो मई को ही हुआ था और बुरी घटनाओं की बात करें तो महान चित्रकार लिआनार्दो द विंची आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। देश दुनिया के इतिहास में 2 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1519 : महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन ।

1921 : पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।

1924 : नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया ।

1933 : जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।

1945 : इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

1949 : महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।

1950 : फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952 : दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।

1968 : पब्लिक प्रोविडेंट फंड विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दी।

1986 : अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997 : ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

2003 : भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

Web Title: May 2 in History: Legendary painter Leonardo da Vinci dies, birthday of satyajit ray

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे