लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में अनाथालयों में अधिकतम कोविड-19 जांच करायी जाए: अदालत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 17:52 IST

Open in App

अगरतला, 18 मई दो अनाथालयों में 36 नाबालिग लड़कियों के कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद त्रिपुरा उच्च न्याालय ने राज्य सरकार को सरकारी अनाथालयों एवं जेलों में अधिकतम जांच करने का निर्देश दिया है।

राज्य में कोविड-19 से निपटने संबंधी तैयारियों के विषय का स्वत: संज्ञान लेने के बाद सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश ए ए कुरैशी और न्यायमूर्ति एस तलपात्रा की खंडपीठ ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को इन स्थानों पर अधिकतम जांच कराने की जरूरत है।

राज्य के शिक्षा मंत्री रतनलाल नाथ ने बताया था कि नरसिंहगढ़ में जवाहरलाल नेहरू बालिका आश्रय गृह में शनिवार को 32 लड़कियां संक्रमित पायी गयीं जबकि उजान अभोयनागर बाल सुधार गृह में इस वायरस के चार मामले सामने आये थे।

राज्य सरकार ने सोमवार को हलफनामा देकर कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध बुनियादी ढांचे की जानकारी दी थी। उसके बाद अदालत ने अनाथलयों एवं जेलों के बारे में जानकारी मांगी थी।

अदालत ने कहा कि 24 मई को अगली सुनवाई के दौरान यह सूचना पेश की जाए। उसने कहा कि अनाथालयों में छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने और अधिकतम संभव जांच कराने की जरूरत है। उसने कहा कि कैदियों के संदर्भ में भी ऐसा ही किया जाए।

अदालत ने चौबीसों घंटे चलने वाली हेल्पलाइन, अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आदि के बारे में भी जरूरी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा