लाइव न्यूज़ :

'मौसम वैज्ञानिक' ने भांप लिया हवा का रुख, अमित शाह के इस प्रस्ताव को नहीं ठुकरा सके रामविलास पासवान

By विकास कुमार | Updated: December 22, 2018 13:32 IST

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर आज तस्वीर साफ हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए भाजपा आज सीट शेयरिंग का एलान करने जा रही है।

Open in App

देश की सियासत में 'मौसम वैज्ञानिक' का तमगा प्राप्त करने वाले रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात करने के बाद एनडीए में बने रहने का फैसला किया है। खबर है कि रामविलास पासवान की पार्टी को बिहार में 6 लोकसभा सीटों का ऑफर दिया जा सकता है। वहीं, भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

इसके अलावा रामविलास पासवान को भाजपा राज्यसभा भेजने पर राजी हो गई है। हाल ही में चिराग पासवान ने ट्वीट किया था और एनडीए से बिछड़ते दलों को लेकर भाजपा को आगाह करवाया था। ऐसा कहा जा रहा था कि रामविलास पासवान सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने की स्थिति में महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं। ऐसे कयास इसलिए भी लगाए जा रहे थे क्योंकि बीजेपी हाल ही में हिंदी हार्टलैंड के तीन राज्यों में अपनी सत्ता गवा चुकी है। 

रामविलास पासवान दलित और पसमांदा मुस्लिम के वोटों के साथ राजनीति करते रहे हैं। लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच आज रामविलास पासवान ये दावा नहीं कर सकते कि बिहार में दलितों के वोट पर उनका एकाधिकार है। पसमांदा मुसलमानों के वोट पर नीतीश कुमार कब का कब्जा जमा चुके हैं।

लोजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ा था। लोजपा को 7 सीटें दी गई थी, जिसमें 6 सीटों पर उसने दर्ज की थी। रामविलास पासवान को इसी बात का भ्रम हो गया है कि उन्हें  2014 लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन को देखते हुए और सीटें मिलनी चाहिए। इस बार उपेन्द्र कुशवाहा के एनडीए छोड़ने के बाद पासवान की पार्टी को 6 सीटें दी जा रही है। 

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर आज तस्वीर साफ हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए भाजपा आज सीट शेयरिंग को लेकर एलान कर सकती है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावरामविलास पासवानअमित शाहचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम