लाइव न्यूज़ :

उन्नाव पीड़िता के परिजन से मिलने पहुंचे मौर्य और साक्षी महाराज, विरोध का करना पड़ा सामना

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:11 IST

उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण और स्थानीय सांसद साक्षी महाराज जब बिहार थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के गांव में उसके परिजन से मिलने पहुंचे

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित अन्य प्रदर्शनकारियों ने उनका जबरदस्त विरोध किया। ये लोग पीड़िता के घर के बाहर एकत्र थे।

उन्नाव बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिलने के लिए शनिवार शाम यहां पहुंचे राज्य के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और स्थानीय सांसद साक्षी महाराज को यहां विरोध का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण और स्थानीय सांसद साक्षी महाराज जब बिहार थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के गांव में उसके परिजन से मिलने पहुंचे, तो कांग्रेस के कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित अन्य प्रदर्शनकारियों ने उनका जबरदस्त विरोध किया।

ये लोग पीड़िता के घर के बाहर एकत्र थे। उन्होंने राज्य सरकार और साक्षी महाराज के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध किया। इस कारण पुलिस को कार्यकर्ताओं के खिलाफ बल प्रयोग करना पड़ा। इसमें कुछ प्रदर्शनकारियों को चोटें भी आईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौर्य और कमल रानी वरुण को पीड़िता के परिजन से मुलाकात के लिये भेजा था।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में मौर्य ने कहा, ‘‘राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने युवती की जान बचाने की हर संभव कोशिश की और उसे विमान से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। लेकिन मौत को रोकना किसी के वश की बात नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि इस मामले के दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी तो अपराधी ही हैं। अगर कोई उन्हें बचाने की कोशिश करेगा तो उसके साथ भी कानून के मुताबिक सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी कहा, ‘‘ किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्नाव का नाम खराब करने की कोशिश की गयी है मगर हम यह होने नहीं देंगे।’’ राज्य के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य योगी सरकार की घोषणा के मुताबिक करीब रात आठ बजे पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपये का चेक सौंपने पहुंचे थे। वहां सपा के नेताओं ने इसका विरोध किया और 50 लाख रुपये मुवाबजा देने की मांग की। हालांकि, मौर्य 25 लाख रुपये का चेक पीड़िता के परिजन को सौंप कर लौट गये। पीड़िता का शव गांव पहुंचने की सूचना मिलने पर सपा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, एमएलसी सुनील साजन, और पूर्व विधायक उदय राज यादव सहित पार्टी की पूरी जिला इकाई गांव में मौजूद थे।

साजन ने कहा, ‘‘प्रशासन चाहता है कि बलात्कार पीड़िता की अंत्येष्टि आज रात ही कर दी जाए लेकिन पीड़िता के परिजन चाहते हैं कि यह कल हो क्योंकि उनके कुछ रिश्तेदार मुंबई से आ रहे हैं। प्रशासन की मंशा सही नहीं है।’’ उधर, लखनऊ में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। वे लोग उप्र भाजपा मुख्यालय के बाहर हजरतगंज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उप्र कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू को पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर सड़क पर घसीटा। भाषा सुभाष सुभाष

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

क्राइम अलर्टUnnao rape case: उन्नाव बलात्कार केस में दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बरी, 2019 सड़क दुर्घटना में राहत

भारतकुलदीप सेंगर के करीबी का पत्ता कटा, बलात्कार पीड़िता के राष्ट्रपति को पत्र लिखने के बाद भाजपा ने बदला उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील