लाइव न्यूज़ :

मथुरा मंदिर मामला : हिंदू आस्था से जुड़ी वस्तुओं को विरूपित किये जाने या हटाने का आरोप

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:18 IST

Open in App

मथुरा, 11 सितंबर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मामले के याचिकाकर्ताओं ने हिंदू आस्था से जुड़ी कुछ वस्तुओं का वीडियो अदालत में जमा किया है और आरोप लगाया है कि इन्हें मस्जिद से या तो हटाया जा रहा है या विरूपित किया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि मस्जिद भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर बनाई गई है।

याचिकाकर्ताओं - अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और चार अन्य- ने यहां स्थित 13.37 एकड़ के कटरा केशव देव मंदिर परिसर से 17वीं सदी में बने शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने का अनुरोध किया है।

दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) की अदालत में याचिकाकर्ताओं ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि मस्जिद में ‘शेष नाग’, कमल और शंख के चिह्न मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वस्तुओं को या तो हटाया जा रहा है या विरूपित किया जा रहा है।

महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 15 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से इन वस्तुओं के भौतिक सत्यापन का अनुरोध करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस