लाइव न्यूज़ :

मथुरा: पति से पत्नी की सुपारी लेकर हत्या करने का आरोपी शार्प शूटर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:26 IST

Open in App

मथुरा, 26 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पिछले हफ्ते एक पति द्वारा ही सुपारी देकर पत्नी की हत्या कराने की साजिश का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने शनिवार को कथित हत्या कराने के आरोपी एक शार्प शूटर के गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की कार और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक गौतमबुद्धनगर निवासी इस शार्प शूटर ने ही मृतका प्रीति के लिए पति सुनील को कथित तौर शार्प शूटर उपलब्ध कराए थे।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, कोसीकलां के शालीमार रोड पर 19 दिसंबर की रात को प्रीति की गोली मारकर हत्या के मामले में पति सुनील की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को इस हत्या में शामिल शार्प शूटर रॉबिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह शार्प शूटर गौतमबुद्ध नगर के थाना रबूपुरा के गांव फलैदा बांगर का रहने वाला है और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाल रंग की कार और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

चंद्र के मुताबिक रॉबिन ने पूछताछ में बताया, ‘‘मृतका प्रीति के पति फरीदाबाद निवासी सुनील ने हत्या करने के लिए उसे और उसके साथी बुलंदशहर के महमूदपुर निवासी रिंकू को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें एक लाख रुपये की पेशगी दी गई थी प्रीति को मारने में उनका एक और साथी अंकित भी शामिल था।’’

एसपी ग्रामीण के मुताबिक प्रीति हत्याकांड में शार्प शूटर रॉबिन ही वह शख्स है, जिसने अपने दो और साथी शार्प शूटरों रिंकू और अंकित को सुनील से मिलवाया था, रॉबिन खुद एक शार्प शूटर है और वारदात के समय मौके पर ही मौजूद था।

उन्होंने बताया कि रिंकू और अंकित की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग