लाइव न्यूज़ :

मथुरा: बदमाशों ने हरियाणा के व्यापारी की हत्या की

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:57 IST

Open in App

मथुरा, 28 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे हरियाणा के एक व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी और इस बीच व्यापारी को बचाने आये पुलिसकर्मियों पर भी हमलावरों ने गोली चलायी और फरार हो गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि छाता क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जगदीश कालीरमन थाना कोसीकलां क्षेत्र में हरियाणा की सीमा पर वाहनों की जांच कर रहे थे । इसी बीच एक कार बिना जांच कराये तेजी से निकल गयी और उसके पीछे एक बाईक भी उतनी ही तेजी से ​निकली ।

उन्होंने बताया कि पुलिस कुछ समझ पाती कि तभी एक अन्य कार में सवार व्यक्ति ने बताया कि बाइक सवार दो लोग आगे वाली गाड़ी का पीछा कर रहे हैं और उसमें बैठे व्यक्ति की हत्या करना चाहते हैं ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद कालीरमन भी उनका पीछा करने लगे, लेकिन थाना छाता क्षेत्र में के डी मेडिकल कॉलेज के समीप एक अन्य जांच बैरियर पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी जिससे आगे चल चल रही गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई और इतने में बाइक सवार हमलावरों ने कार में सवार व्यक्ति को गोली मार दी ।

पुलिस ने बताया कि उनका पीछा कर रहे पुलिस उपाधीक्षक जैसे ही उसे देखने के लिए आगे बढ़े, हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी, इसके जवाब में उन्होंने भी गोली चलायी लेकिन हमलावर फरार हो गये ।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीओ के डी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले व्यापारी की पहचान हरियाणा के मेवात जिले के पुन्हाना कस्बा निवासी नाजिम के रूप में की गयी है।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि हमलावर संभवत: हरियाणा क्षेत्र से ही उक्त व्यापारी की हत्या करने अथवा उसे लूटने के इरादे से पीछा कर रहे थे और हमने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए उन्होंने व्यापारी की गाड़ी की रफ्तार धीमी होते ही उस पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग