लाइव न्यूज़ :

माता वैष्णो देवी भवन में लगी आग, यात्रा रोकी गई, कैश काउंटर का कमरा जलकर राख

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 8, 2021 19:04 IST

श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग ने तांडव मचाया। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देआग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया।आग की लपटें भैरो घाटी तक दिखाई दीं। वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

जम्मूः विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी के भवन में आज दोपहर को लगी भयानक आग में कैश काउंटिग का कमरा जल कर राख हो गया। यात्रा को रोक दिया गया है।

किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग ने तांडव मचाया। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया। बता दें कि जहां आग लगी उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिखाई दीं। 

वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। माता वैष्णो देवी भवन स्थित कैश काउंटर में आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अलबत्ता आग पर काबू पाने के पूरे प्रयास जारी हैं। चूंकि भवन में ही फायर ब्रिगेड की पोस्ट भी है, इसलिए तुरंत वहां से आग लगने की घटना का पता चलते ही फायर ब्रिगेड के एक दर्जन के करीब जवान आग बुझाने में जुट गए। उनके साथ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों सहित भवन में तैनात अन्य सुरक्षाबलों भी काफी सहयोग कर रहे हैं।

भवन के कैश काउंटर में लगी की लपटें दूर-दूर से देखी जा रही हैं। फिलहाल यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया है। इस साल 30 अप्रैल को भी माता वैष्णो देवी मार्ग पर स्थित चरण पादुका मंदिर क्षेत्र में शंभू मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। इसे बुझाने में फायर ब्रिगेड के जवानों को दो घंटों से अधिक का समय लगा था लेकिन तब तक 15 दुकानें जल चुकी थी।

चरण पादुका क्षेत्र में पहले भी दो बार भयंक अग्निकांड हो चुके हैं। वर्ष 2009 में इसी क्षेत्र के पीपी मार्केट में भयंकर आग लग थी। इस अग्निकांड में 55 दुकानें जल गई थी। वर्ष 2012 में पीपी मार्केट में फिर आगजनी की घटना हुई। इसमें करीब 25 दुकानें जलकर राख हो गई थी।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?