लाइव न्यूज़ :

Maratha And OBC Reservation: अनिश्चितकालीन अनशन स्थगित, जरांगे ने कहा- आरक्षण विरोधी हैं प्रवीण दरेकर और छगन भुजबल, अगर मैं मर गया तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2024 14:43 IST

Maratha And OBC Reservation: मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत आरक्षण देने जैसी मांगों को लेकर 20 जुलाई से अपना अनशन शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देMaratha And OBC Reservation: 29 अगस्त को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। Maratha And OBC Reservation: मराठा समुदाय के लोगों से भाजपा को हराने की अपील भी की।Maratha And OBC Reservation: मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के विरोधी हैं।

Maratha And OBC Reservation: मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को आरक्षण के मुद्दे पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन स्थगित कर दिया। वह पिछले पांच दिनों से अनशन कर रहे थे। जरांगे ने कहा कि उनके समुदाय के सदस्यों का कहना है कि इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ने के लिए वह चाहते हैं कि जरांगे जिंदा रहे। उन्होंने महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में पत्रकारों से बात करते हुए अपने फैसले की घोषणा की। जरांगे ने कुनबियों को मराठा समुदाय के सदस्यों के ‘सगे सोयरे’ (रक्त संबंधी) के तौर पर मान्यता देने वाली मसौदा अधिसूचना को लागू करने और मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत आरक्षण देने जैसी मांगों को लेकर 20 जुलाई से अपना अनशन शुरू किया था।

सुबह पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मेरे समुदाय का कहना है कि वे मुझे जीवित देखना चाहते हैं। समुदाय की ओर से जबरदस्त दबाव है। अगर मैं मर गया तो इससे समुदाय के भीतर विभाजन हो जाएगा। इसलिए मैंने अपना अनशन स्थगित करने का फैसला किया है।’’ जरांगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के विरोधी हैं। उन्होंने मराठा समुदाय के लोगों से भाजपा को हराने की अपील भी की।

जरांगे ने उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित मराठी नाटक ‘शंभूराजे’ के निर्माता-निर्देशक धनंजय घोरपड़े ने आरोप लगाया है कि जरांगे और उनके सहयोगी जालना में नाटक के छह शो आयोजित करने के बाद 13.21 लाख रुपये का भुगतान करने में विफल रहे।

जरांगे ने कहा कि वह संभाजी महाराज के जीवन को लोगों के सामने पेश करने के लिए जेल जाने को तैयार हैं। जरांगे ने सात से 13 अगस्त के बीच विभिन्न जिलों में मराठा समुदाय की बैठकें आयोजित करने की घोषणा की। इसके बाद 29 अगस्त को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019मुंबईBJPएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे