लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कई महिलाओं को मिल रही हैं बलात्कार की धमकियां : राष्ट्रीय महिला आयोग

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:08 IST

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक बयान में यह भी कहा कि पीड़िता डर की वजह से अपनी शिकायतें नहीं कह पा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग के मुताबिक, उसकी टीम ने पांच और छह मई को राज्य का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पश्चिम मिदनापुर और कुछ अन्य जगहों पर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद हालत का जायजा लेने पहुंची उसकी एक टीम ने यह पाया है कि कई महिलाओं को बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं तथा वे अपनी बच्चियों को राज्य के बाहर भेजना चाहती हैं क्योंकि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद राज्य में हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। राज्य में हिंसा की कथित घटनाओं के लिए भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी का कहना है कि हिंसा की कई कथित घटनाओं से संबंधित कई वीडियो फर्जी हैं।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में महिलाओं की कथित पिटाई के वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उसकी एक टीम मामले की जांच के लिए राज्य का दौरा करेगी।आयोग के अनुसार, रेखा शर्मा की अगुवाई में टीम ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की और स्थिति पर चर्चा की।

महिला आयोग की प्रमुख ने कहा, ‘‘आयोग की टीम को कई ऐसी पीड़िताओं के बारे में पता चला है जिन्होंने हिंसा के कारण अपना घर छोड़ दिया और आश्रय गृह में रह रही हैं। टीम को सूचित किया गया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा महिलाओं की पिटाई की गई तथा उनके घरों को आग लगा दी गई।’’

उन्होंने बताया कि महिलाएं जिन आश्रय गृहों में रह रही हैं, वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है तथा इनका कहना है कि उन्हें चिकित्सा और खाने-पीने की उचित सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं।महिला आयोग का कहना है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ कथित हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए उसने तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति का गठन भी किया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर