लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरन की रहस्यमयी मौतः 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:44 IST

Mansukh Hiran Death Mystery: भारतीय दंड संहिता की धारा 286, 465, 473, 506 (2), 120बी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देवाजे को स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद दक्षिण मुंबई में स्थित एक अदालत लाया गया।वाजे को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें मामले की आगे की जांच के लिये एनआईए की हिरासत में भेज दिया। मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के बाहर विस्फोटक से लदी कार खड़ी करने में कथित संलिप्तता के लिये शनिवार रात वाजे को गिरफ्तार किया था।

Mansukh Hiran Death Mystery: मुंबई की एक अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार पाए जाने की जांच के सिलसिले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को रविवार को 25 मार्च तक के लिये एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

एक अधिकारी ने कहा कि वाजे को स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद दक्षिण मुंबई में स्थित एक अदालत लाया गया। अधिकारी ने बताया कि वाजे को भारतीय दंड संहिता की धारा 286, 465, 473, 506 (2), 120बी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा कि वाजे को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें मामले की आगे की जांच के लिये एनआईए की हिरासत में भेज दिया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने 25 फरवरी को कार्मिकल रोड के निकट अरबपति मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के बाहर विस्फोटक से लदी कार खड़ी करने में कथित संलिप्तता के लिये शनिवार रात वाजे को गिरफ्तार किया था।

दक्षिण मुंबई के कंबाला हिल स्थित एनआईए के कार्यालय ने वाजे को शनिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिये समन जारी किया था। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद वाजे को भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।

कार के मालिक बताए गए , ठाणे में रहने वाले कारोबारी मनसुख हिरन की रहस्यमयी मौत के बाद मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास के पास 25 फरवरी को विस्फोटक और धमकी भरे पत्र के साथ स्कॉर्पियो एसयूवी कार मिली थी।

हिरन ने दावा किया था कि कार उनकी है लेकिन घटना से एक हफ्ते पहले वह चोरी हो गई थी। इस मामले में उस समय पेंच आया जब हिरन पांच मार्च को ठाणे में एक नदी के किनारे मृत पाए गए थे। हिरन की पत्नी ने दावा किया कि उनके पति ने एसयूवी पिछले साल नवंबर में वाजे को दी थी और उन्होंने फरवरी के पहले हफ्ते में यह कार लौटाई थी। हालांकि, वाजे ने इससे इनकार किया है। 

टॅग्स :मुंबई पुलिसमुकेश अंबानीउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह