लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की करारी हार के बाद क्या मनोज तिवारी देंगे अपने पद से इस्तीफा, अटकलों पर दिया ये जवाब 

By धीरज पाल | Updated: February 13, 2020 09:40 IST

दिल्ली चुनाव के नतीजे से पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष तिवारी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 45 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव में जिन आठ सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है उनमें से तीन तिवारी की लोकसभा सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली के अंतर्गत आती हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 और बीजेपी को 8 सीटें हासिल हुई हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की करारी हार के बाद खबरें थी कि  मनोज तिवारी अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। वहीं, इस्तीफे पर बढ़ती अटलकों पर मनोत तिवारी ने विराम लगा दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान तिवारी ने बताया कि अभी उन्होंने इस्तीफा देने का कोई फैसला किया है।  न्यूज वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि न तो मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और न ही मैंने अपना इस्तीफा दिया है।बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे से पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष तिवारी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 45 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। समाचार लिखे जाने तक कम से कम 15 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कराई थी। 

इससे पहले  विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और दिल्ली के मतदाताओं को धन्यवाद दिया था। तिवारी ने ट्विटर पर हिंदी में लिखा, “दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद,… दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई...।” दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 और बीजेपी को 8 सीटें हासिल हुई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान आठ फरवरी को हुआ था।  

मालूम हो कि पिछले साल लोकसभा चुनाव और 2017 के निकाय चुनाव में दिल्ली भाजपा का नेतृत्व कर जीत दिलाने वाले तिवारी अग्निपरीक्षा में सफल नहीं हो पाए और उनकी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 

नतीजों की घोषणा के बाद यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा को मिली हार के बाद इस्तीफा देंगे, तिवारी ने कहा, “यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं आपको इसकी सूचना दूंगा।” विधानसभा चुनाव में जिन आठ सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है उनमें से तीन तिवारी की लोकसभा सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली के अंतर्गत आती हैं।

भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली चार विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली एक विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। पूर्वी दिल्ली सीट से गौतम गंभीर सांसद हैं और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी लोकसभा सदस्य हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट)

टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो