मनोज कुमार महापात्र ग्वाटेमाला में भारत के नये राजदूत नियुक्त
By भाषा | Published: November 23, 2021 03:06 PM2021-11-23T15:06:00+5:302021-11-23T15:06:00+5:30
![Manoj Kumar Mohapatra appointed as the new Ambassador of India to Guatemala | मनोज कुमार महापात्र ग्वाटेमाला में भारत के नये राजदूत नियुक्त Manoj Kumar Mohapatra appointed as the new Ambassador of India to Guatemala | मनोज कुमार महापात्र ग्वाटेमाला में भारत के नये राजदूत नियुक्त](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/india-lokmat-hindi-pti_202011189942.jpg)
मनोज कुमार महापात्र ग्वाटेमाला में भारत के नये राजदूत नियुक्त
नयी दिल्ली, 23 नवंबर मनोज कुमार महापात्र को ग्वाटेमाला में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, साल 2000 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी महापात्र अभी वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मंत्री के रूप में कार्यरत हैं ।
इसमें कहा गया है कि मनोज कुमार महापात्र को ग्वाटेमाला में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
बयान के अनुसार, वे जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।