लाइव न्यूज़ :

पर्रिकर ने राहुल के बयान को बताया झूठा, बोले- 5 मिनट की मुलाकात में राफेल का जिक्र तक नहीं, घटिया राजनीति का है परिचय

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 30, 2019 16:56 IST

राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा राफेल की डील करते वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से कोई बात-चीत नहीं की थी।'

Open in App

राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उनके बयान की आलोचना की है। मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि राहुल गांधी का बयान झूठा है। राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए मनोहर पर्रिकर ने कहा है ''राहुल गांधी ने फिर से घटिया राजनीति का परिचय दिया है। वो मेरे से सिर्फ पांच मिनट के लिए मिलें। इस पांच मिनट के मुलाकात में राफेल डील की कोई बात ही नहीं हुई है। ना आपने इसका जिक्र किया और ना मैंने इसके बारे में आपसे कुछ कहा है।''

न्यूज एजेंसी एएनआई ने मनोहर पर्रिकर का एक पत्र शेयर किया है, जिसमें ये सारी बातें लिखी हुई हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से बीते दिन(29 जनवरी) को  मुलाकात के बाद राहुल गांधी बुधवार(30 जनवरी) को दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में यूथ कांग्रेस की इंकलाब रैली में कहा, ''चौकीदार आंख से आंख नहीं मिला पाएंगे, राफेल की सच्‍चाई सामने आ गई है।'' राहुल गांधी ने कहा राफेल की डील करते वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से कोई बात-चीत नहीं की थी।''

राहुल गांधी ने कहा- ''जब मैं कल मनोहर पर्रिकर से मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि राफेल डील के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरे से कोई सलाह नहीं ली थी  और नाही मुझे कुछ बताया था।'' हालांकि ये बीते दिनों मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि ये किसी राजनीतिक विषय पर भेंट नहीं थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया था कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे  गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से उनका हालचाल पूछने के लिए गए थे। 

 मनोहर पर्रिकर गोवा के विधानसभा भी पहुंचे 

गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने विधानसभा में बुधवार को कहा-  ''आज एक बार‍ फिर में वादा करता हूं कि मैं पूरी ईमानदारी, निष्‍ठा और समर्पण के साथ अपनी आखिरी सांस तक गोवा की सेवा करता रहूंगा. एक जोश है जो बहुत ज्‍यादा है और मैं पूरे होश में हूं।''

बतादें कि कुछ दिनों पहले संसद की शीतकालीन सत्र में राहुल ने राफेल पर ऑडियो टेप और मनोहर पर्रिकर का नाम लेकर जमकर हंगामा किया था। राफेल डील पर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर रुख अपना रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मनोहर पर्रिकर ने राफेल डील से जुड़ी कोई फाइल अपने घर में छुपाकर रखी है। 

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरराहुल गांधीराफेल सौदाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील